साइबर अपराधियों ने उड़ा लिये खाते से 15 हजार

गोपालगंज : कैशलेस की तरफ ग्राहकों को ले जाने के लिए बैंक एड़ी-चोटी लगाये हुए है. इसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं. साइबर अपराधियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे सुन कर आप भी चौक जायेंगे. एटीएम और पासबुक खाताधारी के पर्श में बंद है, लेकिन साइबर अपराधियों ने आइडिया मनी […]
गोपालगंज : कैशलेस की तरफ ग्राहकों को ले जाने के लिए बैंक एड़ी-चोटी लगाये हुए है. इसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं. साइबर अपराधियों ने एक ऐसी घटना को अंजाम दिया है जिससे सुन कर आप भी चौक जायेंगे. एटीएम और पासबुक खाताधारी के पर्श में बंद है, लेकिन साइबर अपराधियों ने आइडिया मनी से पांच- पांच हजार रुपये की तीन बार खरीदारी कर राशि को हजम कर लिया. जब राशि के निकलने का एसएमएस आने लगा तक धाताधारी के होश उड़ गये.
यह वाकया है कुचायकोट थानाक्षेत्र के इशुवापुर गांव की रहनेवाली विपीन बिहारी दुबे की बेटी गुडी कुमारी का. गुडी कुमारी का बैंक ऑफ इंडिया गोपालगंज की शाखा में बैंक खाता है. इस बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने धड़ाधड़ 15 हजार रुपये की खरीदारी ऑनलाइन कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










