शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाज को पुलिस ने भेजा जेल

Published at :22 Dec 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े गये धंधेबाज को पुलिस ने भेजा जेल

गोपालगंज : नगर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ 166 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में धंधेबाज को बुधवार को जेल भेज दिया. नगर थाने की पुलिस ने चार दिन पहले आरोपित धंधेबाज को हिरासत में बंजारी मोड़ के पास से लिया था. पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर गुप्त सूचना मिलने पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ 166 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी के मामले में धंधेबाज को बुधवार को जेल भेज दिया. नगर थाने की पुलिस ने चार दिन पहले आरोपित धंधेबाज को हिरासत में बंजारी मोड़ के पास से लिया था. पुलिस के अनुसार 20 दिसंबर गुप्त सूचना मिलने पर कुचायकोट की तरफ से आ रही शराब की खेप को बरामद किया था. जांच के क्रम में पुलिस ने एक स्कॉर्पियों पर लदी 166 बोतल विदेशी शराब के साथ शुक्ला को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर देर शाम जेल भेजा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन