क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू

Published at :22 Dec 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू

गोपालगंज : क्रिसमस को अब तीन दिन शेष रह गये हैं. लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. क्रिसमस केक के आॅर्डर दिये जाने लगे हैं. केक की खुशबू फिजा में फैलने लगी है. क्रिसमस पर ज्यादातर लोग प्लम केक पसंद करते हैं, जबकि इसाइयों के इस सबसे बड़े त्योहार पर एक दर्जन से […]

विज्ञापन

गोपालगंज : क्रिसमस को अब तीन दिन शेष रह गये हैं. लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. क्रिसमस केक के आॅर्डर दिये जाने लगे हैं. केक की खुशबू फिजा में फैलने लगी है. क्रिसमस पर ज्यादातर लोग प्लम केक पसंद करते हैं, जबकि इसाइयों के इस सबसे बड़े त्योहार पर एक दर्जन से अधिक प्रकार के केक तैयार किये जाते हैं. क्रिसमस डे के लिए शहर के बाजार सज गये हैं. इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह है. नोटबंदी के चलते बच्चों के पापा ने बाजार की ओर रुख करना छोड़ दिया है.

इस समय बाजार में क्रिसमस के इक्का-दुक्का खरीदार दिख रहे हैं. बाजार में क्रिसमस बेल, सांता क्लाॅज के कपड़े, क्रिसमस ट्री, बॉल्स, क्रिसमस टॉफी और नयी डिजाइन के स्टार उतारे गये हैं.

ड्रेस महंगा, खरीदार कोई नहीं : थाना रोड बाजार में दुकानदार दिनेश बगौरिया ने बताया कि इस बार सांता क्लाॅज के 120 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक कपड़े बाजार में आये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में ही ग्राहकों की भीड़ होती थी. नोटबंदी के कारण इस समय बाजार में केवल 5-10 फीसदी लोग ही खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदार बेदू ने बताया नोटबंदी के कारण कम सामान रखा है, क्योंकि पिछले साल का भी कुछ सामान बच गया था. जरूरत पड़ने पर थोक बाजार से माल मंगवा लेंगे.
यह है सामानों की कीमत
क्रिसमस बेल – 5-500 रु तक
सांता क्लाॅज के कपड़े- 120-2000 रु तक
क्रिसमस ट्री- 20-500 रु तक
क्रिसमस बॉल- 20-150 रु
टॉफी- 60 रु पैकेट
क्रिसमस स्टार- 150 रु तक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन