दो साल के बच्चे पर डाला तेजाब, हालत गंभीर

Published at :21 Dec 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल के बच्चे पर डाला तेजाब, हालत गंभीर

कटेया/पंचदेवरी (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेइली गांव में घर के अहाते में खेल रहे एक मासूम बच्चे पर दो महिलाओं ने तेजाब उड़ेल दिया गया, जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया. परिजन उसे कटेया रेफरल अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपित घर छोड़ फरार हैं. घटना का कारण जमीन […]

विज्ञापन

कटेया/पंचदेवरी (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के शेख बेइली गांव में घर के अहाते में खेल रहे एक मासूम बच्चे पर दो महिलाओं ने तेजाब उड़ेल दिया गया, जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया. परिजन उसे कटेया रेफरल अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपित घर छोड़ फरार हैं. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.

पिछले सप्ताह जमीन विवाद को लेकर दोनों पड़ोसियों में मारपीट हुई थी, जिसमें दूसरे पक्ष ने रवींद्र राम सहित आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस संबंध में कटेया के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का कहना है कि बच्चे की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन