शरद यादव का राजनीतिक कैरियर समाप्त, उनके काम को अब नीतीश बढ़ायेंगे आगे : लालू प्रसाद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2016 7:21 PM

विज्ञापन

गोपालगंज : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का अब राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया है. राजद सुप्रीमो ने कहा कि ऐसा जदयू के संविधान की वजह से हुआ है. जदयू के संविधान में ही था कि वे आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकते. इसलिए […]

विज्ञापन

गोपालगंज : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का अब राजनीतिक कैरियर समाप्त हो गया है. राजद सुप्रीमो ने कहा कि ऐसा जदयू के संविधान की वजह से हुआ है. जदयू के संविधान में ही था कि वे आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकते. इसलिए उन्होंने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव किया.

गोपालगंज के सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव ने आज ये बातें कहीं. राजद सुप्रीमो ने कहा कि शरद यादव अब रिटायर्ड हो गये. जब तक जदयू के लोग अपने संविधान में फेरबदल नहीं करते तब तक दोबारा ऐसा नहीं हो सकता था. उन्होंने कहा कि शरदयादव के काम को अब नीतीश कुमार आगे बढ़ायेंगे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बननेपर उन्होंने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जदयू और मजबूत होगा. इससे सरकार का भी काम होगा और पार्टी भी मजबूत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन