​Gopalganj News: दहेज विवाद में देखौकी कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
​Gopalganj News: दहेज विवाद में देखौकी कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मारपीट

​Gopalganj News: दहेज विवाद को लेकर देखौकी के दौरान मंदिर परिसर में मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज जिले के भोरे के प्रसिद्ध लखरांव शिव मंदिर परिसर में देखौकी (लड़का/लड़की देखने का कार्यक्रम) के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

​हुस्सेपुर बाजार में कपड़ा खरीदने के दौरान बढ़ा विवाद

​जानकारी के अनुसार, फुलवरिया प्रखंड के कोयलादेवा बाजार से कुछ लोग अपने रिश्तेदार की देखौकी के लिए लखरांव शिव मंदिर आए थे. इसी बीच रामनगर रखईबारी गांव की कुछ महिलाएं भी वहां पहुंच गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी हुई, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया.

​क्या कहती हैं पीड़िता

पीड़िता शीला देवी ने बताया कि उनकी शादी कुछ वर्ष पूर्व रामनगर रखईबारी निवासी जीउर साह से हुई थी. आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी और घर से निकाल दिया था. शीला देवी अपने भाई की देखौकी के लिए मंदिर आई थीं. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे लोग हुस्सेपुर बाजार में कपड़ा खरीदने गए, तभी उनकी सास, ननद और अन्य परिजनों ने उन पर हमला कर दिया.

​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

​पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उनके रिश्तेदारों और देखौकी में शामिल अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की. इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन