भटनी से पहुंचा मृतक का परिवार, मामला दर्ज कराया

भटनी से पहुंचा मृतक का परिवार, मामला दर्ज कराया मीरगंज. बिहार-यूपी के सीमावर्ती गांव खरौनी विर्ती से मिले अज्ञात शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजन मीरगंज थाने पहुंचे तथा मामले की जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव को दी. मृतक के पिता लालचक निवासी दीनानाथ सहनी ने थाने में लिखित शिकायत कर […]
भटनी से पहुंचा मृतक का परिवार, मामला दर्ज कराया मीरगंज. बिहार-यूपी के सीमावर्ती गांव खरौनी विर्ती से मिले अज्ञात शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजन मीरगंज थाने पहुंचे तथा मामले की जानकारी मीरगंज थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव को दी. मृतक के पिता लालचक निवासी दीनानाथ सहनी ने थाने में लिखित शिकायत कर भवानी छापर गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है. मृतक के पिता ने बताया कि दो अप्रैल को अपराह्न दो बजे मृतक चंदन किसी के फोन आने पर अचानक चला गया. इसके बाद उसका फोन बंद हो गया. शव मिलने की सूचना पर मृतक के पिता तथा गांववाले मीरगंज थाने आकर मामले की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










