RR vs GT: गुजरात ने लगाया जीत का 'चौका', राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया

गुजरात टाइटंस की टीम सेलिब्रेट करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला गुजरात टाइंटस ने 77 रनों से जीत लिया. यह गुजरात की लगातार चौथी जीत है. इसके साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.
RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइंटस ने 77 रनों से जीत हासिल की. इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम सभी विकेट खोकर 152 रन ही बन सकी. गुजरात की यह लगातार चौथी जीत है.
गुजरात की शानदार शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहतरीन शुरुआत रही. पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 65 गेंदों पर 111 रन जोड़े. साई सुदर्शन 55 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद जोस बटलर भी 13 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इस दौरान शुभमन गिल एक छोर पर टिके रहे.
शुभमन गिल ने खेली 84 रनों की पारी
शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और रनों के रफ्तार को बनाए रखा. 185 के स्कोर पर गिल 84 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान गिल ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. उसके बाद जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर ने तेज पारी खेलते हुए टीम को 229 रनों तक पहुंचाया. सुंदर ने 20 गेंदों पर 37 और राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. राजस्थान के लिए बृजेश शर्मा ने 2, जडेजा ने 1 और पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.
राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का आक्रामक तेवर दिखा लेकिन वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही पावरप्ले के दौरान 3 विकेट गंवा दिए. वैभव सूर्यवंशी ने 36 रनों की पारी खेली. वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल 3 और शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर आउट हो गए.
यहां से गुजरात ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली. लेकिन उसके बाद धुव्र जुरेल ने 24, रवींद्र जडेजा ने 38 और शुभम दुबे ने 15 रनों की पारी खेली. वहीं शनाका ने 16 रन बनाए. बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके. गुजरात के लिए राशिद खान ने 4, जेसन होल्डर ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया एक अनचाहा रिकॉर्ड, फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










