जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किया एक अनचाहा रिकॉर्ड, फेंका IPL इतिहास का सबसे लंबा ओवर

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया)

जोफ्रा आर्चर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. आर्चर ने 11 गेंदों की ओवर फेंकी.

विज्ञापन

Jofra Archer: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. आर्चर आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा पहला ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका. पहला ओवर पूरा करने के लिए आर्चर को कुल 11 गेंदें फेंकनी पड़ी. इसके साथ ही आर्चर आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.

आर्चर से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह भी 11 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं. आर्चर ने इस ओवर में 4 वाइड और एक नो-बॉल डाली. उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 18 रन खर्च किए. आईपीएल में आर्चर का यह अब तक सबसे महंगा पहला ओवर भी है.

IPL में फेंका गया गेंदों के हिसाब से सबसे लंबा ओवर

  • 11 – मोहम्मद सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 (ओवर #19)
  • 11 – तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 (ओवर #4)
  • 11 – शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 (ओवर #13)
  • 11 – संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 (ओवर #20)
  • 11 – हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 (ओवर #8)
  • 11 – अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 (ओवर #20)
  • 11 – जोफ्रा आर्चर बनाम GT, जयपुर, 2026 (ओवर #1)*

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को एक बार फिर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े, जो गुजरात टाइटंस का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर भी है. सुदर्शन-गिल ने छठी बार आईपीएल में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई.

IPL में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियां

  • 6 – डेविड वॉर्नर और शिखर धवन (SRH)
  • 6 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (SRH)
  • 6 – शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT)*
  • 5 – डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH)
  • 5 – फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB)

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola