वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो सबसे कम गेंदों में 100 टी20 छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वो टी20 क्रिकेट में 20 साल के होने से पहले 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने वाले क्रिकेटर भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 514 गेंदों में किया. इसके साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पोलार्ड ने 843 गेंदों पर यह कारनामा किया था.
रबाडा और सिराज को जड़ा छक्का
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मैच से पहले 99 छक्कों के साथ मैदान पर उतरे थे. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर 100 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया. सिराज ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिसे वैभव ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया.
इसके बाद उन्होंने कागिसो रबाडा के खिलाफ भी दो छक्के लगाए। रबाडा ने उन्हें लगातार दो शॉर्ट गेंदों से परखने की कोशिश की। पहली गेंद पर वैभव ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए डीप फाइन लेग के ऊपर छक्का जड़ दिया, जबकि दूसरी गेंद पर उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लगा था.
20 साल का होने से पहले T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर
| खिलाड़ी | पारियां | छक्के |
|---|---|---|
| वैभव सूर्यवंशी | 29* | 100* |
| रहमनुल्लाह गुरबाज | 52 | 90 |
| डेवाल्ड ब्रेविस | 42 | 73 |
| गुलशन झा | 49 | 53 |
| ईशान किशन | 52 | 53 |
36 रन बनाकर आउट हुए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 3 चौके और तीन छक्के के सहारे 35 रनों की पारी खेली. वैभव को सिराज ने शॉट बॉल पर आउट किया. सिराज ने 146.6 किमी प्रति घंटे की तेज बाउंसर डाली, जिस पर वैभव सही टाइमिंग नहीं कर सके और गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर फाइन लेग पर आसान कैच बन गई.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाली पहली जोड़ी बनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










