दरवाजे पर जमे काले और चिपचिपे दाग नहीं हो रहे साफ? ये आसान ट्रिक मिनटों में दिखाएगी कमाल
गंदे और चिपचिपे दरवाजों को कैसे साफ करें? Ai image
Door Cleaning Tips: अगर आपके घर के दरवाजे भी अपनी चमक खो चुके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से दरवाजे बिना ज्यादा मेहनत के फिर से नए जैसे दिखने लगेंगे.
Door Cleaning Tips: जब हम घर की सफाई करते हैं, तो इस समय हमारा ध्यान अक्सर फर्श, खिड़कियों और दीवारों पर तो चला जाता है, लेकिन हमसे दरवाजे नजरअंदाज हो जाते हैं. हर दिन गंदे हाथों से छूने, धूल और मिट्टी जमने और मॉइस्चर की वजह से दरवाजे, खासकर उसके हैंडल के पास वाले हिस्से पर, काले-काले दाग होने लगते हैं और साथ ही कई बार ये चिपचिपे भी लगने लगते हैं. वैसे तो आपको इंटरनेट पर दरवाजों को चमकाने के कई तरीके मिल जाएंगे, लेकिन उनमें से ज्यादातर या तो काम नहीं करते हैं या फिर कई बार आपके दरवाजे के पेंट को ही डैमेज कर देते हैं. अगर आप भी इस प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ प्रूवन और वाकई में काम करने वाले ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दरवाजे को बिना रगड़े और किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए भी एक बार फिर से नए जैसा चमका सकेंगे. तो चलिए इन चीजों के बारे में और इन्हें इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डिशवॉशिंग लिक्विड और गुनगुने पानी का इस्तेमाल
दरवाजों पर जो कालापन और चिपचिपाहट दिखती है, वह असल में हमारे हाथों के नेचुरल ऑयल और हवा में उड़ती धूल के कॉम्बिनेशन की वजह से होती है. इसे साफ करने का सबसे बेहतरीन और सेफ तरीका बर्तन धोने वाला लिक्विड जैसे विम या प्रिल है. इनमें मौजूद सरफेक्टेंट्स ऑयल और चिकनाई को तुरंत साफ कर देते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी लें और फिर उसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिलाएं. अब एक माइक्रोफाइबर क्लॉथ या कोई भी सॉफ्ट कॉटन के कपड़े को इसमें डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि कपड़ा सिर्फ थोड़ा सा भीगना चाहिए, पूरी तरह से गीला नहीं होना चाहिए. अब इस कपड़े से दरवाजे को अच्छी तरह से पोंछें ताकि सारा कालापन मिनटों में साफ हो जाए.
ये भी पढ़ें: पानी की टंकी साफ करने में निकल जाती है जान? ये आसान ट्रिक्स बचाएंगी आपका समय और मेहनत
रूबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल भी फायदेमंद
अगर आपके दरवाजे खासकर किचन के दरवाजे पर बहुत पुरानी चिपचिपी गंदगी जमी है या बच्चों ने टेप या गोंद के निशान छोड़ दिए हैं, तो पानी और साबुन से बात नहीं बनने वाली है. इस जगह पर सबसे ज्यादा काम आता है रूबिंग अल्कोहल. यह वही लिक्विड है जिसे डॉक्टर सुई लगाने से पहले लगाते हैं या जो सैनिटाइजर में मौजूद होता है. आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन यह एक बेहतरीन सॉल्वेंट है जो जिद्दी से जिद्दी ग्रीस को तुरंत पिघला देता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक साफ और सूखे कपड़े पर थोड़ी सी रूबिंग अल्कोहल लें और डायरेक्टली काले या चिपचिपे दाग पर लगाकर हल्के हाथों से पोंछ दें. कुछ ही देर में दाग पूरी तरह से गायब हो जाएगा। रूबिंग अल्कोहल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह हवा में उड़ जाता है, इसलिए लकड़ी को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाता.
मेलामाइन फोम का देखें जादू
अगर आप दरवाजों को बिना किसी लिक्विड या झंझट के साफ करना चाहते हैं, तो मैजिक इरेजर आपके लिए सबसे बेस्ट टूल है. यह एक खास तरह का क्लीनिंग स्पंज होता है जो ऑनलाइन या किसी भी बड़े स्टोर पर बहुत ही सस्ते कीमत में मिल जाता है. यह माइक्रो-लेवल पर जाकर जिद्दी दागों को रगड़कर साफ कर देता है, लेकिन दरवाजे के पेंट को नुकसान नहीं पहुंचाता. दरवाजे को साफ करने के लिए सबसे पहले इस स्पंज को पानी में हल्का सा गीला करें और अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद इसे दरवाजे के काले और गंदे हिस्सों पर हल्के हाथों से रगड़ें. कुछ ही देर में बिना किसी केमिकल के, दरवाजा एकदम नए जैसा चमक उठेगा.
वाइट विनेगर और पानी का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
बाथरूम या मेन गेट के दरवाजों पर मॉइस्चर की वजह से अक्सर नीचे की तरफ कालापन या वाइट फंगस जम जाती है. इसे साफ करने के लिए वाइट विनेगर का इस्तेमाल करना सबसे असरदार साबित होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया और फंगस को जड़ से खत्म करती हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और वाइट विनेगर मिक्स कर लें. अब इसे दरवाजे के अफेक्टेड हिस्से पर स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बाद में एक साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. इसके इस्तेमाल से फंगस साफ होने के साथ-साथ दरवाजे की बदबू भी दूर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: सालों पुराना ट्रॉली बैग भी दिखेगा नया जैसा, ये आसान ट्रिक्स मिनटों में कर देंगी साफ और फ्रेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










