बारिश में भीग गए हैं जूते? घर पहुंचते ही करें ये 5 काम, नहीं आएगी बदबू और सालों तक बनी रहेगी नए जैसी चमक
बारिश में भीगे हुए जूतों कई केयर कैसे करें? AI image
Monsoon Shoe Care: बारिश में जूते भीगना और फिर उनमें से आने वाली गंदी बदबू, वाकई पूरा मूड खराब कर देती है. अगर आपके साथ भी ऐसा आए दिन होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर लौटने के बाद बस कुछ आसान बातों का ध्यान रखें और अपने जूतों को लंबे समय तक खराब होने से बचाएं.
Monsoon Shoe Care: बारिश का यह मौसम हमारे लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में अगर आपको घर से बाहर न निकलना पड़े तब तो ठीक है, लेकिन झंझट तब और बढ़ जाती है जब हमें किसी काम से बाहर जाना पड़ता है. घर से बाहर निकलते ही सड़कों पर जमा पानी दिखाई देने लगता है और कई बार तो गाड़ियों की वजह से कीचड़ के छींटे भी हम पर पड़ जाते हैं. इतना होना ही हमारा मूड खराब करने के लिए काफी होता है. लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी आफत तब आती है, जब घर से निकलते ही हमारे जूते पानी में पूरी तरह भीग जाते हैं. अगर आप भीगे हुए जूतों को थोड़ी देर के लिए भी ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो उनमें से गंदी बदबू आने लगती है और उन्हें दोबारा पहनने का मन ही नहीं करता. इसके अलावा नमी की वजह से महंगे से महंगे जूते भी गलकर बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं.
अगर आपके जूते भी आए दिन बारिश के इस मौसम में भीग जाते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भीगे हुए जूतों के साथ घर वापस आने के बाद जरूर करना चाहिए. अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपके जूते भीगने के बाद भी खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक बिल्कुल नए जैसे बने रहेंगे. तो चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

न्यूजपेपर से जूतों का पानी सुखाएं
जब आप भीगकर घर वापस आते हैं, तो सबसे पहले अपने जूतों के अंदर जमे पानी को अच्छे से बाहर निकाल लें. इसके बाद पुराने न्यूजपेपर को गोल-गोल मरोड़कर, यानी कि बॉल की तरह बनाकर, जूतों के अंदर अच्छी तरह से ठूंस-ठूंसकर भर दें. यह न्यूजपेपर जूतों के अंदर की सारी नमी को बहुत ही कम समय में एब्जॉर्ब कर लेता है. इसके अलावा इसे जूतों के अंदर भरकर रखने का एक फायदा यह भी होता है कि सूखते समय जूतों का शेप खराब नहीं होता है. अगर आपके जूते बहुत ही ज्यादा गीले हैं, तो हर दो से तीन घंटे में एक बार न्यूजपेपर जरूर बदलते रहें.
ये भी पढ़ें: आपका गद्दा ऊपर से दिखता है साफ, लेकिन अंदर छिपी हो सकती है लाखों डस्ट माइट्स की दुनिया, ऐसे करें मिनटों में सफाई
जूतों को तेज धूप और ड्रायर से दूर रखें
कई लोग यह गलती कर बैठते हैं कि जूतों को जल्दी सुखाने के चक्कर में उन्हें कड़क धूप में रख देते हैं या फिर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल उन्हें सुखाने के लिए करने लगते हैं. आपको कभी भी यह गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि बहुत तेज गर्मी या फिर गर्म हवा की वजह से जूते का लेदर और नीचे का गोंद खराब हो सकता है. अगर ऐसा हो जाए, तो जूता गलने लगेगा और साथ ही उसकी स्टिचिंग या फिर सोल भी उखड़ सकता है. जूतों को हमेशा कमरे में पंखे की हवा के नीचे या किसी ऐसी जगह सुखाएं जहां अच्छी हवा आती-जाती हो.
जूतों के लेस और इनसोल को अलग करके सुखाएं
अगर आपके जूते ऐसे हैं जिनके फीते और अंदर का गद्दा यानी कि इनसोल बाहर निकल सकता है, तो उसे उसी समय बाहर निकालकर अलग कर दें. इसके बाद इनसोल और फीतों को साबुन के पानी से अलग से धोकर सुखाएं. जब अंदर का इनसोल बाहर निकल जाता है, तो जूते के अंदर तक हवा आसानी से पहुंच पाती है, जिससे जूता अंदर से बहुत जल्दी और पूरी तरह से सूख जाता है.
ये भी पढ़ें: गंदा और बिखरा हुआ किचन देखकर बढ़ जाती है टेंशन? ये आसान हैक्स मिनटों में दूर कर देंगे आपकी परेशानी
कीचड़ को पहले सूखने दें, फिर सफाई करें
बारिश के इन दिनों में जूतों पर कीचड़ लग जाना एक बहुत ही कॉमन बात है. अगर आपके जूतों में कीचड़ लग भी जाए, तो घर आकर उसे कपड़े से पोंछने या फिर पानी से धोने की जल्दबाजी न करें. अगर आप ऐसा करते हैं, तो गीला कीचड़ जूतों के कपड़े के अंदर तक घुस सकता है. सबसे सही तरीका यह है कि आप पहले कीचड़ को अच्छे से सूखने दें. जब कीचड़ सूखकर पपड़ी की तरह बन जाए, तो एक पुराने टूथब्रश से उसे बिल्कुल हल्के-हल्के हाथों से झाड़ दें. इससे पूरा कीचड़ बिना किसी मेहनत के और आसानी से झड़ जाएगा.
बदबू और फंगस हटाने के लिए करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
भीगे हुए जूतों में मॉइस्चर होने की वजह से बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपके जूतों से बहुत ही गंदी सी बदबू आने लगती है. इस बदबू को दूर करने के लिए, जब जूते थोड़े सूख जाएं, तो उनके अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और रात भर के लिए छोड़ दें. बेकिंग सोडा बची हुए मॉइस्चर और बदबू दोनों को पूरी तरह गायब कर देता है. अगली सुबह जब आप इस जूते को पहनें तो उसे अच्छे से झाड़ लें.
ये भी पढ़ें: दरवाजे पर जमे काले और चिपचिपे दाग नहीं हो रहे साफ? ये आसान ट्रिक मिनटों में दिखाएगी कमाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










