शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बने रिटायर्ड आईएएस सुब्रत गुप्ता, शांतनु बाला सचिव, CMO में फेरबदल शुरू

शुभेंदु अधिकारी.
Subrata Gupta IAS Advisor to WB CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी कोर टीम का गठन शुरू कर दिया है. रिटायर IAS सुब्रत गुप्ता को सलाहकार और शांतनु बाला को निजी सचिव नियुक्त किया गया है. जानें इन नियुक्तियों के मायने और अधिकारियों का प्रोफाइल.
Subrata Gupta Advisor to Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शासन की कमान मजबूत करने के लिए अपनी कोर टीम तैयार करनी शुरू कर दी है. शनिवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1990 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है.
सीएमओ के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी तेज हो गयी है. सुब्रत गुप्ता के पास प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है और ऐसा माना जाता है कि उन्हें नीतिगत समन्वय (Policy Co-ordination) में महारत हासिल है.
कौन हैं सुब्रत गुप्ता? क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी?
सुब्रत गुप्ता की नियुक्ति के पीछे उनके अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली को मुख्य कारण माना जा रहा है. 1990 बैच के अधिकारी गुप्ता विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के काम में लगाये गये थे. प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि नयी भाजपा सरकार के विजन को धरातल पर उतारने और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल बिठाने में गुप्ता की भूमिका निर्णायक होगी.
इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
शांतनु बाला बने मुख्यमंत्री के निजी सचिव
मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण नाम शांतनु बाला का जुड़ा है. 2017 बैच के युवा आईएएस अधिकारी शांतनु बाला को मुख्यमंत्री का निजी सचिव (Private Secretary) नियुक्त किया गया है. बाला इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) थे.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Subrata Gupta IAS Advisor to WB CM Suvendu Adhikari: तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालना होगा. शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे शासन व्यवस्था में किसी भी तरह की देरी के पक्ष में नहीं हैं. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि अनुभवी और ऊर्जावान अधिकारियों की टीम मिलकर ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करें.
इसे भी पढ़ें
बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










