Gopalganj News : शहबजवा गांव में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हथियार के साथ आरोपित हुआ गिरफ्तार

Edited by GURUDUTT NATH
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के शहबजवा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना सामने आयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के शहबजवा गांव में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल करने की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार छह मई की रात करीब 11:30 बजे शाजिद हुसैन को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उनके पेट में गोली मार दी.

मौके पर एफएसएल टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 एवं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया. घायल शाजिद हुसैन को पहले सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया. फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपित शकलदीप उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके घर से एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस मामले में नगर थाना कांड संख्या दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है.

विज्ञापन
GURUDUTT NATH

लेखक के बारे में

By GURUDUTT NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन