वैशाली: लूटपाट के दौरान फायरिंग, एक को लगी गोली; चार फोन लूटकर फरार हुए अपराधी
छानबीन में जुटी पुलिस.
Hajipur Crime News : दो बाइक पर आए चार अपराधियों ने घंटना को अंजमा दिया. दूसरे वाहन से जा रहे मजूदरों को देख आरोपियों ने गोली चलाई. इसी जगह दो दिन पहले भी महिला से की गयी थी लूटपाट.
पातेपुर (वैशाली ) से देवेंद्र कुमार राय की रिपोर्ट
Hajipur Crime News : पातेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अपराधियों ने लूटपाट और फायरिंग की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.बहुआरा हरप्रसाद मुख्य मार्ग पर बकाढ गांव के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने एक टोटो (टेंपो) को रोककर यात्रियों से मोबाइल लूट लिए.
टोटो यात्रियों से हथियार के बल पर छिनतई
जानकारी के अनुसार, टोटो चालक सुबोध सहनी यात्रियों को लेकर मालपुर गांव की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आए अपराधियों ने हथियार के बल पर वाहन को रोक लिया. अपराधियों ने यात्रियों और चालक से तीन से चार मोबाइल फोन छीन लिए.
विरोध की आंशका पर गोलीबारी, जांघ में लगी गोली
इसी दौरान पीछे से मिक्सर मशीन पर सवार होकर जा रहे करीब 10 से 12 मजदूरों को देखकर अपराधियों को लगा कि ये लोग विरोध न कर दें. इसी आशंका के चलते फायरिंग कर दी. इस घटना में एक मजदूर को गोली लग गई, जो जांघ में लगी. घायल मजदूर की पहचान प्रमोद पासवान (25 ), निवासी सिरसिया गांव, ताजपुर थाना क्षेत्र, समस्तीपुर के रूप में हुई है.
घायल को रेफर किया, अपराधी फरार हो गए
घायल को पहले पातेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पातेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.
दो दिन पूर्व इसी जगह महिला से की थी लूटपाट
पातेपुर थाने की बकाढ़ गांव के पास बीते 25 जून को बाजार से घर लौट रही एक महिला के साथ अपराधियों ने दिन दहाड़े लूटपाट की घटना का अंजाम दिया था. थाने की बकाढ़ की सुनील पंडित की पत्नी चिंता देवी जब धाम को घर लौट रही थी कि अपराधियों ने उसे रोक कर जेवर और नकद लूट लिया. जबकि घटना से मात्र उस महिला का घर मात्र दो सौ की गज की दूरी पर थी. महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की. लेकिन अब तक अपराधी पकड़ में नहीं आया. इसके बाद फिर यह घटना घट गई.
इसे भी पढ़ें. हाजीपुर में मुहर्रम पर दोपहर 2 बजे से ताजिया पहलाम तक बिजली रहेगी बंद, 10 अखाड़ों को मिला लाइसेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










