वैशाली: मक्के के खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका, गले पर जख्म के निशान

Updated:
विज्ञापन

शव के पास खड़े लोग.

Hajipur News : पुलिस आसपास के गांवों में शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
Hajipur News : वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकर बिन्दवारा चौर में शनिवार की सुबह मक्के के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जबकि मुंह और नाक से खून निकलने के संकेत भी मिले हैं. शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है.

ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः व्यक्ति की कहीं और हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मक्के के खेत में फेंका गया है. मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है, हालांकि उसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

मृतक ने पैंट-शर्ट पहना हुआ था. शव के पास से एक उजले रंग का गमछा और हवाई चप्पल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस आसपास के गांवों में शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

FSL टीम को दी गयी सूचना

बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी सूचना दी गई है.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें. हाजीपुर में मुहर्रम पर दोपहर 2 बजे से ताजिया पहलाम तक बिजली रहेगी बंद, 10 अखाड़ों को मिला लाइसेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन