'पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जिसे भारत में यह सम्मान मिला', खुश होकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, आखिर ऐसा क्या मिल गया?
डोनाल्ड ट्रंप. फोटो- एक्स (@WhiteHouse).
Donald Trump Road Hyderabad: हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का आभार जताते हुए इसे अपने लिए बड़ा सम्मान बताया.
Donald Trump Road Hyderabad: भारत में अपने नाम पर सड़क का नाम रखे जाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जाहिर की है. हैदराबाद में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नाम दिए जाने के बाद ट्रंप ने भारत का धन्यवाद किया और इसे अपने लिए खास सम्मान बताया. मंगलवार को हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क के नए नामकरण को लेकर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्का ने संयुक्त रूप से एक स्मारक पट्टिका का अनावरण किया, जिसमें सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ दर्ज किया गया.
यह आयोजन अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ‘फ्रीडम 250’ समारोह के दौरान हुआ. समारोह में वरिष्ठ राजनयिकों, सरकारी अधिकारियों और व्यापार, एयरोस्पेस, रक्षा और तकनीक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए. ट्रंप ने रोड का नाम अपने नाम पर रखने पर सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, ‘भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू. इस तरह सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति. धन्यवाद!’

हैदराबाद में सड़कों के नाम प्रमुख हस्तियों पर रखे जा रहे
हैदराबाद में कई सड़कों का नाम अब प्रमुख हस्तियों और वैश्विक कंपनियों के नाम पर रखा जा रहा है. इसी पहल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर भी सड़क का नामकरण किया गया है. इसका उद्देश्य हैदराबाद को नवाचार और वैश्विक साझेदारी के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करना बताया जा रहा है.
तेलंगाना सरकार की इस पहल के तहत रतन टाटा रोड, गूगल स्ट्रीट, माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो के नाम से भी सड़कों को विकसित किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate General) के पास वाली सड़क का नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ कर दिया गया है. इस नामकरण समारोह में अमेरिकी राजदूत और तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल हुए.
तेलंगाना सरकार ने अमेरिका-भारत संबंधों को बताया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जारी बयान में कहा गया कि तेलंगाना सरकार की ओर से दिया गया यह विशेष नामकरण अमेरिका के सम्मान को दर्शाता है. यह भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को दिखाता है. इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स भी मौजूद रहीं.
ये भी पढ़ें:- शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल
सर्जियो गोर ने हैदराबाद की भूमिका को सराहा
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कार्यक्रम में भारत-अमेरिका साझेदारी में हैदराबाद के बढ़ते महत्व की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘हमारी साझेदारी की तेज रफ्तार का सबसे स्पष्ट उदाहरण कहीं और नहीं बल्कि हैदराबाद में दिखाई देता है. HITEC City से लेकर एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र तक, यह क्षेत्र उस प्रगति को दिखाता है जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय कर रही है.’
निवेश और व्यापार सहयोग पर भी हुई चर्चा
भारत और अमेरिका के आर्थिक सहयोग का जिक्र करते हुए गोर ने कहा, ‘अंतरिम व्यापार समझौते और मिशन इंडिया के जरिए अमेरिका में 20 अरब डॉलर से ज्यादा के नए निवेश को लाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं. इससे साबित होता है कि अमेरिका फर्स्ट का मतलब अमेरिका अकेला नहीं है.’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ का नामकरण भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते कूटनीतिक संबंधों के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










