gopalganj news : यूपी बॉर्डर पर बालू ट्रकों की नो इंट्री से एनएच-27 जाम, 13 वाहनों पर प्राथमिकी

Published by : SHAILESH KUMAR Updated At : 09 May 2026 10:07 PM

विज्ञापन

gopalganj news : यूपी प्रशासन की सख्ती के बाद बॉर्डर पर ट्रकों की लंबी कतार, कई किमी तक जाम, इ-चालान जांच में बढ़ी सख्ती, अवैध परिवहन और टैक्स चोरी रोकने को हाइटेक निगरानी शुरू

विज्ञापन

gopalganj news : कुचायकोट. एनएच-27 पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालू लदे अवैध ट्रकों की इंट्री पर रोक लगने के साथ ही हाइवे जाम हो गया है. यूपी सरकार की सख्ती बढ़ने के कारण सीमा पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गयी हैं.

इस जाम के कारण यूपी की ओर जाने वाले अन्य यात्री वाहन और मालवाहक भी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. अवैध तरीके से बालू लोड कर यूपी में जा रहे 13 ट्रकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ट्रक नंबर प्लेट को छिपाकर यूपी में इंट्री कर रहे थे. इसके बाद एक्शन में आये यूपी के खनन विभाग ने अवैध परिवहन और राजस्व चोरी रोकने के लिए बिहार सीमा पर सोलर युक्त हाइटेक सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं. विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बालू लदा ट्रक बिना इ-चालान के सीमा पार न कर सके. अब तक अवैध रूप से ट्रकों की इंट्री से प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही थी. बॉर्डर पर बालू माफिया सक्रिय थे. सारण से गंगा नदी की लाल बालू को अवैध तरीके से लाकर यूपी में महंगे दाम पर बेचा जाता था. इसके लिए स्थानीय पुलिस और थानों को मैनेज कर खेल चल रहा था. अब सख्ती होते ही स्थिति बिगड़ने लगी है.

इ-चालान की व्यवस्था से हो रही देरी

सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी और इ-चालान की व्यवस्था के बावजूद कथित तौर पर पुलिस की मदद से बिना वैध चालान के बालू लदे ट्रक यूपी की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. इस सूचना के बाद खनन विभाग ने बॉर्डर पर विशेष चेक-प्वाइंट स्थापित किये हैं. अब हर ट्रक के इ-चालान की मैन्युअल और डिजिटल जांच की जा रही है, जिसके बाद ही उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है. जांच प्रक्रिया धीमी होने के कारण ट्रकों की कतार कई किलोमीटर तक फैल गयी है. ट्रकों की कतारों ने नेशनल हाईवे का एक हिस्सा पूरी तरह घेर लिया है, जिससे छोटी गाड़ियों और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस रही हैं.

कार्रवाई से राजस्व वसूली में सुधार की उम्मीद

बिना वैध कागजात और इ-चालान के किसी भी ट्रक को यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. यूपी के खनन पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इस कड़ी कार्रवाई से राजस्व वसूली में सुधार की उम्मीद है, लेकिन स्थानीय प्रशासन के लिए एनएच पर यातायात सुचारू रखना अब बड़ी चुनौती बन गया है. उधर, गोपालगंज के एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है. जाम की नौबत नहीं आये, इसको लेकर लगातार अधिकारी निगरानी कर रहे हैं.

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन