मुश्किल में अतिन घोष! पूर्व तृणमूल विधायक और उनकी बेटी पर 4 करोड़ की संपत्ति हड़पने के आरोप, मुकदमा दर्ज

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

अतिन घोष और उनकी बेटी प्रियदर्शिनी घोष.

TMC Leader in Trouble: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के पतन के बाद से उनकी पार्टी के नेताओं और विधायकों के ‘पाप’ एक-एक कर सामने आ रहे हैं. पूर्व विधायक अतिन घोष ने क्या-क्या कारनामे किये थे, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

TMC Leader in Trouble: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अतिन घोष, उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पूर्व विधायक और उनकी बेटी तथा दमाद पर पूर्वी कोलकाता में करीब 4 करोड़ रुपए कीमत के तीन-मंजिला बंगले और उससे सटी जमीन पर करीब 9 साल तक कब्जा रखने का आरोप है.

घोष और उनकी बेटी ने आरोपों से किया इनकार

कोलकाता के पूर्व उप महापौर और उनकी बेटी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. अतिन घोष की बेटी ने कहा है कि वह ‘झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों’ के लिए मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी.

महिला व्यवसायी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर की एक महिला व्यवसायी की शिकायत के आधार पर अतिन घोष, उनकी बेटी प्रियदर्शिनी घोष और उनके दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता कमलिनी पॉल ने आरोप लगाया कि पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान इलाके में स्थित मकान और भूखंड को उनसे जबरन बाजार भाव से बहुत कम कीमत पर ले लिया गया.

इसे भी पढ़ें : कटमनी, वसूली और धमकी मामले में युवा तृणमूल नेता सुरंजन मंडल गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय लोगों ने बरसाये अंडे

अतिन घोष पर लगी हैं ये धाराएं

पुलिस ने बताया कि घोष के खिलाफ जमीन हड़पने, आपराधिक धमकी देने, धोखाधड़ी और साजिश रचने समेत कई सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कमलिनी पॉल ने दावा किया कि अतिन घोष, उनकी बेटी और कई समर्थक उनके घर आये और कथित तौर पर उन्हें धमकाकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाये.

मेरे पिता ने महानगर में घर बनवाया था और मरने से पहले वसीयत के जरिए इसे मेरे नाम कर दिया था. अतिन घोष की बेटी को यह संपत्ति पसंद आ गयी. इसके बाद उसने हम पर इसे छोड़ने के लिए दबाव बनाया. वे मेरे घर आये, मुझे डराया-धमकाया और मुझसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाये. उसके बाद वे कागज कभी मेरे पास नहीं रहे.

कमलिनी पॉल, शिकायतकर्ता

कमलिनी के खाते में जमा करा दिये 50 लाख रुपए

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने (अतनु और उनकी बेटी ने) मुझसे कहा कि उन्हें वह संपत्ति चाहिए. अगर मैं मना भी करूंगी, तो भी वे उसे ले लेंगे. मुझसे कहा गया कि मुझे उनके रसूख और ताकत का अंदाजा नहीं है. मेरे खाते में 50 लाख रुपए जमा करा दिये गये. बाद में मैंने ब्याज के साथ पैसे लौटा दिये, लेकिन पैसे लेने की बजाय, उन्होंने कथित तौर पर इसे धोखाधड़ी वाला लेन-देन बताकर मेरा खाता बंद करवा दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लिखित शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उन्हें हमें लिखित शिकायत मिली है और मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप भूखंड और मकान जबरन अपने नाम करवाने से जुड़ा है. शिकायतकर्ता ने जो दस्तावेज जमा किये हैं, उसकी जांच की जा रही है. सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किये जायेंगे.

TMC Leader in Trouble: प्रगति मैदान थाने में दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत शुरू में कोलकाता पुलिस के प्रगति मैदान थाने में दर्ज करायी गयी थी. बाद में जांच के लिए इसे बिधाननगर उत्तर पुलिस थाना भेज दिया गया, क्योंकि यह संपत्ति उसके अधिकार क्षेत्र में आती है. अधिकारी ने कहा- घोष को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए एक नोटिस जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें : दक्षिण 24 परगना के फालता में कटमनी के पैसे लौटा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता

50 साल के जीवन में नहीं लगा भ्रष्टाचार का आरोप : अतिन

इस बीच, अतिन घोष ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह जांच में पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा- मैं उस महिला को नहीं जानता, जिसने शिकायत दर्ज करायी है. मेरी बेटी ने उनसे एक संपत्ति खरीदी थी. मेरे 50 साल के राजनीतिक जीवन में, कोई भी मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाया.

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

एक्शन में बंगाल पुलिस, संदेशखाली से शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता गिरफ्तार

युवराज से कैसे संकटग्रस्त नेता बन गये अभिषेक बनर्जी, ममता दीदी के भतीजे की 4 सबसे बड़ी चुनौतियां

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola