शिंदे गुट में शामिल हुए 6 सांसद: शिवसेना (UBT) नेताओं ने फिर खटखटाया लोकसभा अध्यक्ष का दरवाजा
उद्धव ठाकरे गुट के लोकसभा सांसद, फोटो एक्स
Uddhav vs Shinde: उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों के पाला बदलने से महाराष्ट्र की सियासत में आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस संकट के बीच शिवसेना (UBT) ने अपनी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई तेज कर दी है. इसी सिलसिले में बुधवार को उद्धव गुट के सांसदों ने एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और बागी सांसदों के दलबदल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया.
Uddhav vs Shinde: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई ने लोकसभा स्पीकर से मिलकर उन्हें एक नया पत्र सौंपा. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि बागी सांसदों के मामले में कोई भी एकतरफा फैसला न लिया जाए.
बिना हमारा पक्ष सुने न लें कोई फैसला : अरविंद सावंत
आप सभी जानते हैं कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व वाली पार्टी के हमारे छह सांसदों ने पाला बदलकर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है. पिछले हफ्ते भी अनिल देसाई और मैंने स्पीकर साहब से मुलाकात कर इस संबंध में एक अनुरोध पत्र सौंपा था. हमने उनसे साफ कहा था कि यदि कोई सांसद व्यक्तिगत रूप से या समूह में आकर पार्टी छोड़ने का दावा करता है, तो संविधान की रक्षा करना स्पीकर का कर्तव्य है और हमें उनसे यही उम्मीद है. अरविंद सावंत ने आगे बताया कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए उन्होंने स्पीकर को एक और पत्र भेजा है. उन्होंने कहा, हमने लोकसभा अध्यक्ष से विशेष अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले में कोई भी कदम उठाने या फैसला लेने से पहले हमारा पक्ष अनिवार्य रूप से सुना जाए. हमारी बात सुने बिना कोई भी निर्णय न लिया जाए. इसी सिलसिले में आज उन्होंने हमें मिलने का समय दिया था. जब हमने उनसे पूछा कि क्या बागी गुट की तरफ से उन्हें कोई पत्र मिला है, तो स्पीकर ने स्पष्ट किया कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.
शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 लोकसभा सांसद शिंदे गुट में हो गए शामिल
शिवसेना (UBT) के 9 लोकसभा सदस्यों में से 6 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं. सावंत, देसाई और राजाभाऊ वाजे अब भी शिवसेना (UBT) के साथ बने हुए हैं. पार्टी छोड़ चुके सांसदों में नागेश आष्टीकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं.
फरवरी 2023 में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना
फरवरी 2023 में निर्वाचन आयोग ने शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी. शिंदे ही 2022 में अविभाजित शिवसेना में हुए विभाजन के मुख्य सूत्रधार थे, जिसके कारण महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी सरकार गिर गई थी.
ये भी पढ़ें: पिक्चर अभी बाकी है! क्या अब उद्धव ठाकरे के 3 सांसदों और 20 विधायकों पर है शिंदे की नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










