पिक्चर अभी बाकी है! क्या अब उद्धव ठाकरे के 3 सांसदों और 20 विधायकों पर है शिंदे की नजर
एकनाथ शिंदे (Photo: PTI)
Split in Shiv Sena : सोमवार (22 जून) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना (उद्धव गुट) के सभी छह बागी सांसद अब आधिकारिक तौर पर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि पार्टी का ‘ऑपरेशन टाइगर’ अब पूरी तरह सफल हो गया है. तो अब सवाल उठता है कि क्या यह ऑपरेशन यहीं खत्म हो गया या उद्धव गुट के शेष सांसद और विधायक फिर पाला बदलेंगे?
Split in Shiv Sena : शिवसेना (शिंदे गुट) नेता श्रीकांत शिंदे ने राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े राजनीतिक धमाके देखने को मिलेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले चार साल से हम लगातार राजनीतिक झटके दे रहे हैं. यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है.
मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज ही दो बड़ी नेशनल न्यूज सामने आ चुकी हैं, फिर भी आप लोग और खबरें चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ खबरें कल, परसों या बाद में भी आ सकती हैं. शिंदे ने मीडिया से कहा कि सुबह से लगातार ब्रेकिंग न्यूज के पीछे दौड़ते-दौड़ते आप लोग भी थक गए होंगे, इसलिए आज थोड़ा आराम कर लीजिए. कल फिर नए सिरे से राजनीतिक हलचल शुरू होगी. श्रीकांत शिंदे के इस बयान के बाद कई सवाल उठ रहे हैं?

क्या बाकी बचे सांसद टिक पाएंगे उद्धव गुट में?
दिल्ली में शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की एक अहम बैठक में शामिल न होने के पांच दिन बाद बागी सांसद शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए. उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में केवल तीन लोकसभा सदस्य शामिल हुए थे. पाला बदलने वाले शिवसेना (UBT) के लोकसभा सदस्य हैं: संजय देशमुख (यवतमाल), संजय जाधव (परभणी), संजय दीना पाटिल (मुंबई उत्तर पूर्व), नागेश पाटिल-आष्टीकर (हिंगोली), ओमप्रकाश राजे निंबालकर (धाराशिव) और भाऊसाहेब वाकचौरे (शिरडी). यानी अब उद्धव गुट के पास केवल 3 सांसद बचे हैं. अब देखना होगा कि क्या अगले लोकसभा चुनाव यानी साल 2029 तक ये सांसद उद्धव ठाकरे के साथ रहते हैं या फिर ये भी पाला बदलने पर विचार करेंगे.
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल! शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल
इन बागी नेताओं ने 2024 के आम चुनावों में बीजेपी और शिवसेना के उम्मीदवारों को हराया था. शिवसेना (UBT) ने 2024 के आम चुनाव में महाराष्ट्र में नौ लोकसभा सीट जीती थीं. शिवसेना में बागी सांसदों के शामिल होने से सत्ताधारी गठबंधन ‘महायुति’ में शिंदे की मोल-भाव करने की ताकत बढ़ने की उम्मीद है. इस गठबंधन में बीजेपी और एनसीपी भी शामिल हैं.
उद्धव गुट के विधायक भी देंगे दगा?
रिपोर्ट के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना अब विधानसभा में भी उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका देने की तैयारी में है. दावा किया जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के कई विधायक अलग गुट बना सकते हैं या शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों का दावा है कि अगले दो महीनों में शिवसेना (यूबीटी) के बड़ी संख्या में विधायक भी उनका साथ छोड़ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










