Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के ‘बाघा’ के घर पसरा मातम, 8 महीने पहले मां को खोने के बाद अब पिता का भी हुआ निधन
तन्मय वेकारिया, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘बाघा’ यानी तन्मय वेकारिया के पिता और दिग्गज गुजराती एक्टर अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपनी मां को खोया था.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Tanmay Vekaria Father Died: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बाघा’ का मजेदार किरदार निभाने वाले एक्टर तन्मय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता और गुजराती सिनेमा के जाने-माने कलाकार अरविंद वेकारिया का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. यह समय तन्मय और उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरा है, क्योंकि सिर्फ 8 महीने पहले, अक्टूबर 2025 में उन्होंने अपनी मां को भी खो दिया था. लगातार दो बड़े नुकसान ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
Who Was Tanmay Vekaria Father Arvind Vekaria: कौन थे तन्मय के पिता अरविंद वेकारिया?
तन्मय के पिता अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटरऔर फिल्मों के बहुत बड़े और सम्मानित कलाकार थे. उन्होंने सालों तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. उन्होंने कई मशहूर गुजराती फिल्मों जैसे ‘यशोदा’, ‘छानू चमक्लो’ और ‘रुपियो नच नचावे’ में बेहतरीन काम किया था.
गुजराती फिल्मों के अलावा, उन्होंने बच्चों के पसंदीदा पुराने टीवी शो ‘शक्तिमान’ में भी काम किया था, जिसमें मुकेश खन्ना लीड रोल में थे.
यह भी पढ़ें: ‘Peddi’ के विवाद के बीच राम चरण की बेटी ने ‘पापा’ बोलने से किया इनकार, एक्टर बोले- वह भी मुझे भूल गई है
Arvind Vekaria In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता…’ के शो में भी नजर आए थे पिता अरविंद

एक बहुत ही दिलचस्प बात यह है कि अरविंद वेकारिया अपने बेटे तन्मय के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक छोटे से रोल में नजर आ चुके थे. शो की एक कहानी में जब आत्माराम भिड़े को पैसों की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी पत्नी माधवी के गहने गिरवी रखने के लिए एक सुनार की दुकान पर जाते हैं. उस कहानी में सुनार का वही रोल तन्मय के पिता अरविंद वेकारिया ने निभाया था.
कुछ दिन पहले ही शूटिंग पर रो पड़े थे ‘बाघा’
पिता के निधन से कुछ दिन पहले ही, शो की शूटिंग के दौरान तन्मय वेकारिया एक इमोशनल सीन करते हुए सेट पर ही फूट-फूटकर रो पड़े थे.उन्हें अपनी स्वर्गीय मां की याद आ गई थी और वह इतने इमोशनल हो गए कि मेकर्स को कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी. शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और बाकी कलाकारों ने उन्हें चुप कराया था. तन्मय ने बताया था कि उनकी मां ‘बाघा’ का हर एपिसोड बहुत चाव से देखती थीं और जब लोग उनके काम की तारीफ करते थे, तो वह बहुत खुश होती थीं.
यह भी पढ़ें: ’32 इडियट्स’ मिलकर बनाएंगे 2000 करोड़ की फ्लॉप फिल्म… अक्षय कुमार ने ‘Welcome to the Jungle’ को लेकर खोला बड़ा राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










