Theatre Releases: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से सनी देओल की 'बंटवारा 1947' तक, इस हफ्ते थिएटर में लगेगा फिल्मों का मेला
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है. 14 और 15 अगस्त को 'आवारापन 2', 'बंटवारा 1947' समेत बॉलीवुड और साउथ की कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं.
Theaters Releases This Week: इस हफ्ते थिएटर में फिल्में देखने का प्लान है? तो वीकेंड का एंटरटेनमेंट पैकेज पहले ही तैयार है. 14 और 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ जैसी फिल्में दस्तक देंगी. इसके साथ ही साउथ की कई नई फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. यानी रोमांस चाहिए, एक्शन, थ्रिल या फैमिली ड्रामा, इस हफ्ते थिएटर में हर मूड के लिए कुछ न कुछ मिलने वाला है.
Awarapan 2
- कलाकार: इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की
- निर्देशक: नितिन कक्कड़
- जॉनर: रोमांटिक एक्शन
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम के किरदार में नजर आएंगे. शिवम हांगकांग में एक ताकतवर बॉस के लिए काम करता है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे रीमा नाम की एक लड़की की निगरानी करने की जिम्मेदारी मिलती है. रीमा अपनी परेशान जिंदगी से निकलना चाहती है. शिवम उसकी कहानी जानने के बाद अपने बॉस के आदेश के खिलाफ चला जाता है और उसकी मदद करने का फैसला करता है.
Batwara 1947
- कलाकार: सनी देओल, प्रीति जी. जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल
- निर्देशक: राजकुमार संतोषी
- जॉनर: पीरियड ड्रामा
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
‘बंटवारा 1947’ की कहानी 1947 के बंटवारे के समय की है. फिल्म में उन लोगों की जिंदगी दिखाई जाएगी, जिन्हें अपना घर छोड़ने और नई जगह जाकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा. कहानी में परिवार, पहचान और अपने घर को बचाने की कोशिश के साथ उस दौर की मुश्किल परिस्थितियों को दिखाया गया है.
Vishwanath & Sons
- कलाकार: सूर्या, ममिता बैजू, रवीना टंडन, राधिका सरथकुमार
- निर्देशक: वेंकी एटलुरी
- जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
- भाषा: तमिल
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ में वह संजय विश्वनाथ का किरदार निभा रहे हैं. संजय एक बेहतरीन शूटर है और उसकी मां ने उसे इस खेल में आगे बढ़ने के लिए पाला है. संजय की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसके बेटे को तुरंत इलाज की जरूरत है.
इसी दौरान उसकी मुलाकात मड्डी से होती है, जो काफी मस्ती करने वाली और आजाद सोच की लड़की है. दोनों की उम्र और सोच में काफी अंतर है, लेकिन धीरे-धीरे उनके बीच एक खास रिश्ता बनता है. फिल्म इसी रिश्ते और उनके बीच पनपने वाले प्यार की कहानी है.
Panchali Panchabhartruka
- कलाकार: राजेंद्र प्रसाद, रोल रिदा, राज पवन पुसरला
- निर्देशक: गंगा सप्तसिखरा
- जॉनर: कॉमेडी थ्रिलर
- भाषा: तेलुगु
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो गलती से एक विदेशी महिला की मौत के मामले में फंस जाते हैं. मामला और भी उलझ जाता है क्योंकि उस महिला का संबंध कुछ खतरनाक लोगों से होता है. इसके बाद दोस्तों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, जहां कॉमेडी के साथ-साथ थ्रिल भी देखने को मिलेगा.
Chargesheet 03-08
- कलाकार: सुंदर राज, हर्ष अर्जुन, सत्यश्री
- निर्देशक: वेंकट भारद्वाज
- जॉनर: थ्रिलर
- भाषा: कन्नड़
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. कहानी एक युवा लड़की के अचानक गायब होने से शुरू होती है. उसके गायब होने के बाद उसे खोजने की कोशिश शुरू होती है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला और ज्यादा रहस्यमय होता जाता है.
Pallaburusu
- कलाकार: सुधाकर रेड्डी, मुरलीधर गौड़, प्रज्वल यादमा
- निर्देशक: उदय चौहान
- जॉनर: कॉमेडी ड्रामा
- भाषा: तेलुगु
- रिलीज डेट: 14 अगस्त
‘पल्लाबुरुसु’ की कहानी 68 साल के शंभू नाम के एक बुजुर्ग की है. वह गांव में अकेले रहते हैं. जब उनका बेटा डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उनके लिए टूथब्रश खरीदने से मना कर देता है, तो शंभू उसे कोर्ट तक ले जाते हैं. एक छोटी सी पारिवारिक बात धीरे-धीरे पूरे गांव का मुद्दा बन जाती है.
ये भी पढ़ें: OTT Releases: इस हफ्ते बोरियत को कहें बाय-बाय, OTT पर रिलीज होंगे ये नए शो और फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










