OTT Releases: इस हफ्ते बोरियत को कहें बाय-बाय, OTT पर रिलीज होंगे ये नए शो और फिल्में

Updated:
1 / 9
OTT Releases This Week: 12 से 15 अगस्त के बीच OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. ‘रीचर सीजन 4’ और ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से लेकर ‘कैंप रॉक 3’ तक, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्म या सीरीज कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.
फुल स्क्रीन में देखें

इस हफ्ते 10 से 16 अगस्त OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में, फोटो- इंस्टाग्राम

OTT Releases This Week: 12 से 15 अगस्त के बीच OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. ‘रीचर सीजन 4’ और ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ से लेकर ‘कैंप रॉक 3’ तक, जानें इस हफ्ते कौन-सी फिल्म या सीरीज कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 9
इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया?
फुल स्क्रीन में देखें

ओटीटी रिलीज दिस वीक, फोटो- इंस्टाग्राम

इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया?

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर बोरियत को टाटा-बाय-बाय कहने का टाइम आ गया है. 12 से 15 अगस्त के बीच Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 और Apple TV पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. एक्शन और थ्रिलर से लेकर रियलिटी शो, क्राइम और इमोशनल ड्रामा तक, इस लिस्ट में हर मूड के लिए कुछ न कुछ है. तो अगर आपका वीकेंड वॉचलिस्ट अभी खाली है, तो ये लिस्ट आपके लिए ही है.

3 / 9
Bharat Bhhagya Viddhaata (ZEE5, 14 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

भारत भाग्य विधाता पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Bharat Bhhagya Viddhaata (ZEE5, 14 अगस्त)

‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से प्रेरित फिल्म है. कहानी का फोकस उन लोगों पर है जिन्होंने हमले के दौरान अस्पताल में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी. कंगना रनौत फिल्म में सीनियर नर्स गीता का किरदार निभा रही हैं.

4 / 9
Reacher Season 4 (Amazon Prime Video,12 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

रीचर सीजन 4, फोटो- इंस्टाग्राम

Reacher Season 4 (Amazon Prime Video,12 अगस्त)

‘रीचर’ का चौथा सीजन एक बार फिर जैक रीचर की कहानी लेकर आ रहा है. इस बार कहानी एक ट्रेन में हुई एक संदिग्ध मौत से शुरू होती है. रीचर सच्चाई जानने की कोशिश करता है, लेकिन मामला धीरे-धीरे एक बड़े और खतरनाक षड्यंत्र में बदल जाता है. इसमें सेना के गुप्त ऑपरेशन, खतरनाक संगठन और राजनीतिक भ्रष्टाचार भी शामिल हैं.

5 / 9
The Traitors Season 2 (Amazon Prime Video, 13 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

द ट्रेटर सीजन 2, फोटो- इंस्टाग्राम

The Traitors Season 2 (Amazon Prime Video, 13 अगस्त)

करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले ‘द ट्रेटर सीजन 2’ में इस बार कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे. रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी और रणवीर बरार जैसे सितारे शो का हिस्सा हैं. यहां दोस्ती से ज्यादा जरूरी रणनीति होगी. कंटेस्टेंट्स को मिशन पूरे करने होंगे और उनके बीच छिपे ट्रेटर्स को पहचानना होगा.

6 / 9
Don't Say Good Luck (Netflix, 14 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

डोंट से गुड लक, फोटो- इंस्टाग्राम

Don't Say Good Luck (Netflix, 14 अगस्त)

इस कहानी की मुख्य किरदार 15 साल की सोफी है, जिसे स्कूल के म्यूजिकल में लीड रोल मिलता है. वह इस मौके को लेकर बहुत खुश होती है, लेकिन तभी उसे पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर वापस आ गया है. इसके बाद सोफी को अपने सपनों, स्कूल और परिवार की मुश्किल स्थिति के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

7 / 9
Camp Rock 3 (JioHotstar, 14 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

कैंप रॉक 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Camp Rock 3 (JioHotstar, 14 अगस्त)

‘कैंप रॉक 3’ में जो जोनस, निक जोनस और केविन जोनस एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं. कहानी में बैंड को अपने रीयूनियन टूर से पहले ओपनिंग एक्ट की जरूरत होती है. इसके लिए कैंप रॉक में टैलेंट सर्च शुरू होता है. लेकिन इस प्रतियोगिता के कारण कैंप में दोस्ती और रिश्तों के बीच भी तनाव बढ़ जाता है.

8 / 9
Women in Blue Season 2 (Apple TV, 12 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

वीमेन इन ब्लू, फोटो- इंस्टाग्राम

Women in Blue Season 2 (Apple TV, 12 अगस्त)

‘वीमेन इन ब्लू’ का दूसरा सीजन मेक्सिको की पहली महिला पुलिस यूनिट की कहानी को आगे बढ़ाएगा. इस बार पुलिस अधिकारी कई मुश्किल मामलों की जांच करती नजर आएंगी. उनकी जांच 1968 के छात्र नरसंहार तक पहुंचती है. इसके साथ ही उन्हें भ्रष्टाचार और अपने निजी जीवन की परेशानियों का भी सामना करना होगा.

9 / 9
Umthetho (Netflix, 14 अगस्त)
फुल स्क्रीन में देखें

उमथेथो, फोटो- इंस्टाग्राम

Umthetho (Netflix, 14 अगस्त)

इसकी कहानी म्बाली नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे पता चलता है कि उसका लंबे समय से गायब भाई मोसेस जिंदा है और अब एक खतरनाक जेल गैंग का लीडर बन चुका है. जब उसका छोटा भाई भी मुसीबत में फंसता है, तो म्बाली अपने परिवार को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola