‘Peddi’ के विवाद के बीच राम चरण की बेटी ने ‘पापा’ बोलने से किया इनकार, एक्टर बोले- वह भी मुझे भूल गई है

Updated:
विज्ञापन

बायें तरफ बेटी क्लीन करा के साथ राम चरण, दायें तरफ राम चरण और जाह्नवी कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi की बंपर कमाई के बीच राम चरण ने अपनी बेटी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद उनकी बेटी ने उन्हें ‘नान्ना’ (पापा) कहना ही छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Peddi Success Event: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 332 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी देखने को मिले, खासकर जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर. इसी बीच हैदराबाद में फिल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई, जहां राम चरण ने अपनी बेटी क्लिन कारा से जुड़ा एक ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हंस पड़ा. आइए जानते हैं आखिर एक्टर ने क्या कहा.

बेटी क्लिन कारा ने पिता को ‘नान्ना’ (पापा) बोलने से क्यों किया इनकार?

सक्सेस इवेंट में राम चरण ने हंसते हुए बताया कि इस फिल्म ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है. उन्होंने एक मजेदार बात शेयर करते हुए कहा, “आप लोगों ने इस फिल्म को इतनी बड़ी हिट बना दिया है कि मुझे डर है कहीं आप राम चरण को भूलकर सिर्फ पेड्डी को ही याद न रखें. ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरे घर पर भी ऐसा ही हो रहा है. मेरी छोटी बेटी, क्लिन कारा, फिल्म रिलीज होने से पहले तक मुझे ‘नान्ना’ (तेलुगु में पापा) बुलाती थी. लेकिन अब वह मुझे देखकर कहती है- ‘ऐ पेड्डी.’ जब मैं उसे मना करता हूं, तो वह मुझे ‘पेड्डी नान्ना’ बोलने लगती है. ऐसा लगता है जैसे वह भी मुझे भूल गई है.”

जब राम चरण यह बात बता रहे थे, तो स्टेज पर मौजूद उनके पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी भी मुस्कुराने लगे.

यह भी पढ़ें: ’32 इडियट्स’ मिलकर बनाएंगे 2000 करोड़ की फ्लॉप फिल्म… अक्षय कुमार ने ‘Welcome to the Jungle’ को लेकर खोला बड़ा राज

Peddi Controversy Ram Charan Reaction: फिल्म को लेकर क्या था विवाद और राम चरण ने इसपर क्या कहा?

फिल्म ‘पेड्डी‘ कमाई के मामले में तो बहुत आगे रही, लेकिन रिलीज के बाद इसके कुछ सीन्स पर लोगों ने आपत्ति जताई थी. दर्शकों का कहना था कि जाह्नवी कपूर के कुछ सीन अच्छे नहीं लग रहे हैं. इस विवाद के बाद फिल्म बनाने वालों ने तुरंत एक्शन लिया और जाह्नवी वाले उन आपत्तिजनक सीन्स को फिल्म से हटा दिया. इतना ही नहीं, दो हफ्ते बाद फिल्म में कुछ नए और अच्छे सीन्स भी जोड़े गए.

राम चरण ने कहा कि चाहे किसने भी जो कुछ कहा हो या जैसे भी रिव्यू लिखे हों, यह फिल्म अब उनकी नहीं बल्कि दर्शकों की हो चुकी है क्योंकि दर्शकों ने इसे बहुत प्यार दिया है.

‘पेड्डी’ बनी राम चरण के लिए गेम चेंजर

राम चरण की पिछली कुछ फिल्में, जैसे ‘गेम चेंजर’ और ‘आचार्य’, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं. ऐसे में ‘पेड्डी’ की शानदार सफलता उनके करियर के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और कमाई के मामले में भी यह नए रिकॉर्ड बना रही है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार कहानी के साथ-साथ ए.आर. रहमान का शानदार म्यूजिक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, सामंथा की ‘मां इनती बंगाराम’ ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola