100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', सामंथा की 'मां इनती बंगाराम' ने भी पकड़ी रफ्तार, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 23 जून, फोटो- इंस्टाग्राम
Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ का दबदबा जारी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने 5 दिनों में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. जानिए सामंथा की ‘मां इनती बंगाराम’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कितना कलेक्शन किया.
Box Office Report 23 June: सिनेमाघरों में इस समय कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस की रेस में फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ सबसे आगे नजर आ रही है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. वहीं, सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इनती बंगाराम’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ भी कमाई के मैदान में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि 23 जून को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा रहा.
Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: 5वें दिन भी नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी. इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में और उछाल देखने को मिला. शनिवार को फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये और रविवार को 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ.
मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 60.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं दुनियाभर में ‘कॉकटेल 2’ 95 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की ओर बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5: ‘मां इनती बंगाराम’ ने 30 करोड़ क्लब में बनाई जगह
समांथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म ‘मां इनती बंगाराम’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि मंगलवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई और इसने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे एक दिन पहले यानी सोमवार को फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये कमाए थे.
इसके बावजूद फिल्म ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. पांच दिनों में ‘मां इनती बंगाराम’ का कुल भारतीय कलेक्शन 30.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म 51.32 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है.
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12: 12वें दिन भी जारी है ‘मैं वापस आऊंगा’ का सफर
इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है. फिल्म ने भले ही शानदार ओपनिंग न ली हो, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. खासकर वीकेंड पर दर्शकों ने फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया, जिससे इसकी कमाई में उछाल आया.
रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 3.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना, शरवरी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग को दर्शकों से सराहना मिल रही है.
यह भी पढ़ें: अचानक बहरापन के बीच अलका याग्निक को मिला पद्म भूषण, शेयर की तस्वीर और लिखा- मैं धीरे-धीरे वापस लौट रही हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










