आमता बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
एनआईए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति.
Amta Bomb Blast Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के आमता में हुए बम विस्फोट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार की रात 3 जगह छापेमारी के बाद इन्हें पकड़ा गया. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
खास बातें
Amta Bomb Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को कहा कि उसने वर्ष 2022 में हुए बम विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के आमता में तलाशी अभियान चलाकर 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और 3 अन्य घायल हुए थे.
असफर और एंताजुल की हुई गिरफ्तारी
जांच एजेंसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा (ग्रामीण) जिले के आमता क्षेत्र निवासी असफर मिद्या और एंताजुल मिद्या को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया. बयान में कहा गया कि इससे पहले आमता क्षेत्र में उनके 3 कथित ठिकानों पर तलाशी ली गयी थी.
चंद्रपुर बाजार इलाके में बन रहे थे देसी बम
एनआईए के बयान के अनुसार, दोनों को मामले का मुख्य आरोपी माना गया है. आरोप है कि उनके निर्देश पर 23 फरवरी 2022 को आमता थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बाजार के निकट अवैध रूप से देसी बम बनाये जा रहे थे. इसी दौरान कुछ बम फट गये, जिससे जहाधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला, मोइनुर रहमान और एसके महाराम गंभीर रूप से घायल हो गये. महाराम की बाद में मृत्यु हो गयी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अप्रैल 2024 में एनआईए ने अपने हाथ में ली जांच
एनआईए ने अप्रैल 2024 में स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी. बयान के अनुसार, जांच में पाया गया कि असफर और एंताजुल बम निर्माण अभियान का संचालन कर रहे थे. इन बमों का इस्तेमाल क्षेत्र में लोगों को धमकाने और आतंकित करने के उद्देश्य से किया जाना था.
Amta Bomb Blast Case: 4 के खिलाफ दाखिल हो चुका है आरोपपत्र
केंद्रीय जांच एजेंसी के बुधवार को जारी बयान में कहा है कि इससे पहले इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है. मामले की जांच अभी जारी है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









