घूसखोरों पर ACB का हंटर! सिमडेगा में शिक्षा विभाग के BPO अनिल खलखो रिश्वत लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार बीपीओ अनिल खलखो

ACB action in simdega: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई हुई है. सिमडेगा जिले में शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) अनिल खलखो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

ACB action in simdega, सिमडेगा: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को सिमडेगा जिले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी रांची की स्पेशल टीम ने केरसई प्रखंड में जाल बिछाकर शिक्षा विभाग के ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO) अनिल खलखो को कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया. इस गिरफ्तारी के बाद से सिमडेगा के शिक्षा विभाग समेत तमाम सरकारी महकमों और दफ्तरों में खलबली मच गई है.

ACB की टीम ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचे गए साहब

मिली जानकारी के अनुसार, केरसई प्रखंड के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और काम के बदले पैसे मांगने की शिकायत लगातार एसीबी को मिल रही थी. एक प्रार्थी की पुख्ता शिकायत के आधार पर एसीबी रांची की टीम ने मामले का सत्यापन कराया फिर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. जैसे ही बीपीओ अनिल खलखो ने तय रणनीति के तहत घूस की राशि अपने हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी की टीम आरोपी बीपीओ को अपने साथ लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल रिश्वत की कुल राशि कितनी थी और यह घूस किस काम के बदले ली जा रही थी, इसकी आधिकारिक और विस्तृत रिपोर्ट आना अभी बाकी है.

Also Read: कुड़ू के फर्नीचर और सोफा सेट गोदाम में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर हो गया खाक

अफसरों की दो टूक- ‘कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सिमडेगा जिले के अन्य विभागों में भी हड़कंप का माहौल है और कई अधिकारी-कर्मचारी सहमे हुए हैं. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम चल रहा है. आम जनता का शोषण करने वाले किसी भी सरकारी सेवक या अधिकारी को कतई बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा.

Also Read: न नौकरी, न निष्पक्ष परीक्षा, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां; बोकारो में कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola