जलडेगा में योजनाओं से वंचित लोगों के लिए लगेगा विशेष कैंप, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

योजनाओं से वंचित लोगों के लिए लगेगा विशेष कैंप, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar

जलडेगा प्रखंड में आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए विशेष कैंप और ई-केवाईसी अभियान शुरू किया गया है.

विज्ञापन

जलडेगा : सिमडेगा जिले में आयुष्मान भारत योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी पंचायतों के मुखिया, प्रज्ञा केंद्र संचालक, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, सहिया साथी, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया.

योजनाओं से वंचित लोगों के लिए कैंप का विशेष आयोजन

बैठक में निर्णय लिया गया कि जो लोग अभी तक उपरोक्त तीनों योजनाओं से नहीं जुड़ पाये हैं, उन्हें चिन्हित कर योजना से आच्छादित किया जायेगा. जिन लोगों का पहले से आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उनका अनिवार्य रूप से ई-केवाइसी कराया जायेगा तथा हर पंचायत में विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.

छूटे लाभार्थियों को कैंप में लायेंगे मुखिया और सहिया

मुखिया और सहिया छूटे लाभार्थियों को कैंप में लेकर आयेंगे. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अभियान को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाये, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. इस पहल से जलडेगा प्रखंड के सभी जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य बीमा और वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ मिल सकेगा.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola