सिमडेगा में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, मानव तस्करी से साइबर ठगी तक लोगों को किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाते पुलिस के जवान.| Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने मोर पुलिस मोय पुलिस अभियान के तहत साइबर अपराध, नशा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।

विज्ञापन

सिमडेगा: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कम्यूनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया. एक सप्ताह तक चले अभियान में ग्राम सभाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं एवं अन्य लोगों की सहभागिता रही.

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक

अभियान के दौरान मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न, बाल संरक्षण और डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया. पुलिस ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या सामाजिक कुप्रथा की जानकारी तत्काल निकटतम थाना को देने की अपील की.

डायन प्रथा के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को बताया गया कि किसी महिला या व्यक्ति को डायन बताकर प्रताड़ित करना, सामाजिक बहिष्कार करना अथवा हिंसा करना कानूनन अपराध है. लोगों से अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई.

युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए किया प्रेरित

विद्यालय एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. युवाओं की समितियां गठित कर उन्हें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.

साइबर ठगी से बचाव के लिए एनसीआरपी पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई. वहीं, दुर्घटना या आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने की अपील की गई.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola