प्रेमिका के घर युवक ने लगाई फांसी, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
मृतक | Prabhat Khabar Network
सिमडेग के कुरडेग थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरडेग,सिमडेगा: थाना क्षेत्र के बिजाखामन गांव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान खरवाटोली निवासी संजीत महतो, पिता फलिंद्र महतो, के रूप में हुई. बताया गया कि संजीत का बिजाखामन गांव की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. पांच दिन पहले शुक्रवार को वह लड़की के घर गया था. मंगलवार शाम को उसने लड़की के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.
मृतक की मां ने लगाया हत्या का आरोप
इधर, मृतक की मां फूलमती देवी ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे की हत्या की गई है. हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाया गया था.
पुलिस ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतारा जा चुका था. पुलिस लड़की और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीत कुमार जायसवाल
पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










