कोलेबिरा में लावारिस कार से 108.328 किलो गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन

फोटो बरामद गांजा : प्रभात खबर

सिमडेगा के कोलेबिरा में पुलिस ने लावारिस कार से 108 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लावारिस कार से भारी मात्रा में गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है. बरामद पदार्थ का कुल वजन 108.328 किलोग्राम बताया गया है. पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सिमडेगा की ओर से कोलेबिरा की तरफ भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर कोलेबिरा थाना क्षेत्र में वन विभाग चेकनाका के पास वाहनों की जांच शुरू की गई.

लावारिश हालत में खड़ी मिली कार

इसी दौरान चेकनाका से करीब 100 मीटर पहले दांत के डॉक्टर एमजे अंजुम के क्लीनिक के सामने एक सफेद रंग की इनोवा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर ओ आर 05 ए क्यू-7076) शाम करीब चार बजे लावारिस हालत में खड़ी मिली. निगरानी के बावजूद वाहन का कोई स्वामी सामने नहीं आया. इसके बाद 11 अगस्त को राजपत्रित पदाधिकारी, थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदारों की मौजूदगी में वाहन का लॉक खोलकर जांच की गई. जांच के दौरान कार की डिक्की में प्लास्टिक के बोरे मिले. चारों बोरों में मटमैला रंग के सेलोटेप से लिपटे पैकेट पाए गए, जिनमें गांजा जैसा पदार्थ भरा हुआ था.

गांजे के 105 पैकेट बरामद

पुलिस ने चारों बोरों से कुल 105 पैकेट बरामद किए, जिनका कुल वजन 108.328 किलोग्राम है. पुलिस ने इन्वोवा कार और बरामद पदार्थ को जब्त कर लिया है. इस संबंध में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 47/2026, दिनांक 11 अगस्त 2026 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(c)/22(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. कार्रवाई में कोलेबिरा थाना प्रभारी पुअनि जितेन्द्र कुमार, सअनि मनीष कुमार सहित कोलेबिरा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola