तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे NCC कैडेट्स, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा सिमडेगा
फोटो तिरंगा यात्रा में शामिल सन्तजेवीयर कॉलेज के के एनसीसी कैडेट्स | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के संत जेवियर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जानिए इस खास कार्यक्रम की पूरी जानकारी यहाँ।
सिमडेगा: संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान एनसीसी कैडेट्स निर्धारित ड्रेस में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के जयघोष लगाते रहे, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया.
देशप्रेम का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से निकलकर कोनमेजरा मुख्य सड़क तक गई. इसके बाद उसी रास्ते से होते हुए कॉलेज पहुंची. तिरंगा यात्रा के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. यात्रा में शामिल कैडेट्स का उत्साह देखते बन रहा था.
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










