कुरडेग में लाइसेंस कैंप: 106 ने दिया टेस्ट, 93 अभ्यर्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस

Updated:
विज्ञापन

लर्निंग लाइसेंस देते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

कुरडेग के डूमरडीह में आयोजित शिविर में 106 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 93 अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया। डीटीओ ने सड़क सुरक्षा की अपील की।

विज्ञापन

कुरडेग,सिमडेगा: कुरडेग प्रखंड के डूमरडीह पंचायत परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट ही ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सुरक्षित एवं नियमबद्ध वाहन संचालन के प्रति जागरूक करना था.

93 अभ्यर्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस

शिविर में कुल 106 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया. इनमें लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में 93 अभ्यर्थी सफल रहे, जिन्हें लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया. वहीं, 13 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं हो सके.

जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला ने सफल अभ्यर्थियों को लर्निंग लाइसेंस देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. मौके पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की गई.

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.


विज्ञापन
संजीत कुमार जायसवाल

लेखक के बारे में

By संजीत कुमार जायसवाल

पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola