पेड़ से लटका मिला सैलून संचालक का शव, दोनों पैर जमीन पर देख उठे सवाल
मौत की फाइल फोटो
झारखंड के जलडेगा में एक सैलून संचालक का शव पेड़ से लटका मिला.ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जलडेगा.सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के बाडीबृरिंगा जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पतिअम्बा नायक टोली निवासी मनोज ठाकुर के रूप में हुई है. मनोज ठाकुर जलडेगा के दुर्गा मंदिर के सामने सैलून चलाते थे.
शव की स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि जिस तरह शव मिला है, उसमें मृतक के दोनों पैर जमीन से पूरी तरह सटे हुए दिखायी दे रहे हैं. जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. मामले को लेकर हत्या की आशंका भी जतायी जा रही है.
थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. इधर मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के पत्नी के साथ छोटे छोटे बच्चे भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









