लंबे समय से फरार चल रहे हैं वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते एसडीपीओ धर्मदेव पासवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी जयराम चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन

सिमडेगा. फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर सिमडेगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसजोर ओपी पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत अजमानतीय वारंट के आधार पर फरार अभियुक्त जयराम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार के गया जिले का रहने वाला है गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयराम चौधरी (28 वर्ष), पिता कपिलदेव चौधरी के रूप में हुई है. वह बांसजोर स्थित गरमा गरम होटल का रहने वाला बताया गया है, जबकि उसका वर्तमान पता ग्राम जशपुर, थाना फतेहपुर, जिला गया, बिहार है. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ माननीय अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था.

तकनीकी जांच के आधार पर पुल के पास दबोचा गया आरोपी

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गरमा गरम होटल, बांसजोर के समीप पुल पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे 13 अगस्त 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.सिमडेगा पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.



विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola