गोपालगंज में जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Bar Association Election: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए वकालतखाना परिसर में मतदान शुरू हो गया. 28 पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 1189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

विज्ञापन

Bar Association Election: (सत्येंद्र पांडेय) गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर बुधवार को वकालतखाना परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया. सुबह 7:30 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ, जो शाम 4:00 बजे तक चलेगा. मतदान के दौरान दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा. चुनाव को लेकर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की गई है.

64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1189 मतदाता

निर्वाचन पदाधिकारी हरेंद्र मिश्र ने बताया कि जिला विधिज्ञ संघ के कुल 28 पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है. चुनाव मैदान में 64 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनके भाग्य का फैसला 1189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे.

दो काउंटर पर बनाई गई मतदान व्यवस्था

मतदान की व्यवस्था वकालतखाना भवन के ग्राउंड फ्लोर पर की गई है. मतदाताओं की सुविधा के लिए दो मतदान काउंटर बनाए गए हैं. पहले काउंटर पर क्रमांक 1 से 591 तक तथा दूसरे काउंटर पर 592 से आगे के मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था की गई है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

अध्यक्ष और महासचिव पद पर मुकाबला सबसे रोचक

संघ के सभी 28 पदों पर चुनाव हो रहा है, लेकिन अध्यक्ष और महासचिव सहित चार प्रमुख पदों पर मुकाबला सबसे अधिक दिलचस्प माना जा रहा है.

अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र, राजेश कुमार राय और विमलेंदु कुमार द्विवेदी मैदान में हैं.

महासचिव पद पर मनोज कुमार मिश्र, शैलेंद्र कुमार तिवारी, उदय कुमार और मोतीलाल प्रसाद के बीच मुकाबला है.

कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार मिश्र, अजीत कुमार सिंह और अनिल कुमार दुबे चुनाव लड़ रहे हैं.

अंकेक्षक पद के लिए वीरेश कुमार पांडेय, जय प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी और मोहम्मद शमशाद मैदान में हैं.

अन्य पदों पर भी कड़ा मुकाबला

उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, पुस्तकालय समिति, कार्यकारिणी समिति तथा महिला आरक्षित पदों समेत अन्य सभी पदों पर भी कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी थी.

निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़ें: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन