gopalganj news : चापाकल के लिए खुदाई के दौरान गिरी छत, तीन मजदूर जख्मी

Edited by SHAILESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

gopalganj news : दो की हालत नाजुक, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

विज्ञापन

gopalganj news : गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के हरखूवा गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां चापाकल के लिए खुदाई के दौरान अचानक छत गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि गांव के ही निवासी शशिकांत यादव के घर पर चापाकल हलाने का काम चल रहा था. इसी दौरान मिट्टी धंसने के साथ ऊपर की छत अचानक गिर गयी, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गये. घायलों में भुवाली महतो के पुत्र माया महतो, शशिकांत यादव और ब्रिज किशोर महतो बताये गये हैं. सभी हरखूवा गांव के निवासी हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो लोगों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन