पटना में 26 और 27 जून को कई प्रमुख सड़कों पर नो-एंट्री, इन ऑप्शनल रास्तों से आसान होगा सफर
रूट का नक्शा
Patna Traffic Change: मुहर्रम को लेकर पटना में 26 और 27 जून को ताजिया जुलूस निकलेगा. जुलूस के दौरान अशोक राजपथ, अनीसाबाद और कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. पटना पुलिस ने वाहनों के लिए ऑप्शनल रूट और भारी वाहनों के लिए अलग डायवर्जन प्लान जारी किया है.
Patna Traffic Change: मुहर्रम पर पटना शहर में सुरक्षा और यातायात को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. शहर के विभिन्न इलाकों में 26 और 27 जून को ताजिया जुलूस निकाला जाएगा. इसके चलते अशोक राजपथ, अनीसाबाद, फुलवारीशरीफ और पटना सिटी के इलाकों में गाड़ियों के आने-जाने के नियमों में बदलाव किया गया है. अगर आप इन दिनों घर से बाहर निकल रहे हैं, तो ट्रैफिक जाम की परेशानी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी किया गया नया रूट जरूर जान लें.
अशोक राजपथ पर गाड़ियों की नो-एंट्री और ऑप्शनल रास्ते
ताजिया जुलूस के दौरान करगिल चौक से अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी की तरफ जाने वाली सभी गाड़ियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. ऐसे में पटना सिटी जाने वाले वाहनों को करगिल चौक से बाकरगंज मोड़, रामगुलाम चौक, एग्जीबिशन रोड, चिरैयाटांड़ पुल और ओल्ड बाइपास वाले रास्ते का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा लोग जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव होकर भी आसानी से पटना सिटी पहुंच सकते हैं.
दूसरी ओर पटना सिटी से गांधी मैदान की तरफ आने वाली गाड़ियां भी अशोक राजपथ से नहीं आ सकेंगी. इन गाड़ियों को पटना सिटी चौक मोड़ से अगमकुआं, ओल्ड बाइपास या फिर गायघाट पुल के नीचे से बिस्कोमान गोलंबर होते हुए गांधी मैदान या पटना जंक्शन की ओर भेजा जाएगा.

इन छोटे और संपर्क मार्गों पर भी रहेगा सख्त प्रतिबंध
मुख्य सड़कों के साथ-साथ बारीपथ से जुड़ने वाले कई छोटे रास्तों पर भी प्रशासन की तरफ से सख्ती बरती जाएगी. इस दौरान जीपीएम रोड, मखनिया कुआं, खजांची रोड, सब्जीबाग रोड, रमना रोड और गांधी चौराहा से किसी भी गाड़ी को सीधे अशोक राजपथ पर आने की इजाजत नहीं होगी. इन सभी रूट को जुलूस के मद्देनजर ब्लॉक रखा जाएगा ताकि मेन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और पैदल चलने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
भारी वाहनों के लिए क्या निर्देश
शहरी इलाके में जाम की स्थिति को रोकने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर बेहद कड़े नियम बनाए गए हैं. नौबतपुर से एम्स-फुलवारीशरीफ-अनीसाबाद मार्ग पर सभी तरह के भारी वाहनों का चलना पूरी तरह बंद रहेगा. इसके साथ ही जीरो माइल से फुलवारीशरीफ की तरफ आने वाले भारी कमर्शियल वाहनों को बैलदारीचक, बिहटा-सरमेरा पथ, नौबतपुर और विक्रम के रास्ते डाइवर्ट किया जाएगा. प्रशासन ने साफ किया है कि जीरो माइल से पश्चिम यानी न्यू बाइपास होकर पटना के मुख्य शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के घुसने पर पूरी तरह से रोक रहेगी.
इसे भी पढ़ें: 26, 27, 28 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का दौर, IMD का डबल अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










