गोपालगंज में आम तोड़ने के विवाद में खूनी झड़प, चाकू और लाठी-डंडे से हमला, चार घायल

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Mango Dispute Clash: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के गद्दी टोला गांव में आम तोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. लाठी-डंडा और चाकू से हुए हमले में चार लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

Mango Dispute Clash: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी टोला गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया. घटना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लाठी-डंडा और चाकू का इस्तेमाल किया गया. इस हिंसक झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आम के बगीचे में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गांव के एक आम बगीचे में आम तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया.

चार लोग हुए घायल

घायलों में असरफ अली (23 वर्ष), अबरार अली (16 वर्ष), मुनि खातून (40 वर्ष) और साहिमा खातून (45 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कई लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप

पीड़ित पक्ष ने फैयाज आलम, इम्तियाज आलम, आर्यन अली, मुनि खातून और सहाना खातून पर हमला करने का आरोप लगाया है. घायल पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने मिलकर मारपीट की और चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

गांव में तनाव, पुलिस की नजर

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन