बक्सर: शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ शुरू, निकली कलश यात्रा
कलश यात्रा में शामिल होने जाते श्रद्धालु.
Buxar News : कलश शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया. श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर रामरेखा घाट के लिए रवाना हुए.
बक्सर से गिरीश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Buxar News : प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित खरपूरा गांव में शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय रुद्र यज्ञ कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो गया. इस मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
हर-हर महादेव व जयघोषों से भक्तिमय हुआ वातावरण
कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो मां काली स्थान पहुंची. वहां से यात्रा बक्सर स्थित रामरेखा घाट के लिए रवाना हुई. इस दौरान हर-हर महादेव और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
रामरेखा घाट से भरा गया कलश में जल
रामरेखा घाट पर विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया, जिसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौट आई. यज्ञ स्थल पर विधि-विधान के साथ मंडप में कलश स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई.
27 जून को भंडारा का आयोजन
आयोजन समिति के अनुसार 26 जून को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 27 जून को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. यज्ञ के दौरान अयोध्या की सुश्री किशोरी प्रज्ञा पांडेय द्वारा शुक्रवार से प्रवचन भी किया जाएगा.
कार्यक्रम ये रहे मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम बिहारी पांडेय, गुड्डू पांडेय, कन्हैया जी, शंकर दयाल पांडेय, रविंद्र पांडेय सहित ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें : बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल बनने के नियम बदले, अब इतने साल का अनुभव जरूरी, आरोपित उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी कुर्सी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए