धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने नगर परिषद से पूछे सवाल, रामरेखा घाट की बदहाली का मुद्दा उठाया
सौरभ तिवारी | Prabhat Khabar Network
Buxar News : भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने बक्सर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने खासकर रामरेखा घाट की बदहाली का मुद्दा उठाया और पर्यटन व रोजगार बढ़ाने की मांग की.
Buxar News : गंगा स्वच्छता को लेकर लंबे समय से अभियान चला रहे गंगा सफाई अभियान के प्रमुख एवं भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने बक्सर नगर परिषद के मुख्य पार्षद से नगर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि बक्सर केवल एक नगर नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए तीर्थभूमि है. ऐसे में शहर के विकास की योजनाओं में घाटों, मंदिरों और उनसे जुड़े आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.
धार्मिक स्थलों के विकास से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय परंपरा में 'धर्म से अर्थ की प्राप्ति' का सिद्धांत केवल आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. यदि बक्सर के धार्मिक स्थलों का व्यवस्थित विकास, घाटों का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाये, तो इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है.
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नये अवसर भी सृजित हो सकते हैं. इसलिए धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास की योजनाएं तैयार की जानी चाहिए.
रामरेखा घाट पर सिल्ट और बदहाली का उठाया मुद्दा
सौरभ तिवारी ने विशेष रूप से रामरेखा घाट पर गंगा किनारे जमी सिल्ट और घाट की बदहाली को लेकर नगर परिषद के नेतृत्व पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि रामरेखा घाट बक्सर की धार्मिक पहचान और आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि गंगा बक्सर में केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और जनजीवन का भी महत्वपूर्ण आधार है. ऐसे में गंगा और घाटों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाये जाने चाहिए.
Also Read : बाढ़ राहत के लिए डिप्टी CM ने दिया एक माह का वेतन, CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक
गंगा और घाटों की समस्याओं पर गंभीरता की अपेक्षा
सौरभ तिवारी ने कहा कि मुख्य पार्षद का आवास गंगा के निकट ही है. ऐसे में उनसे अपेक्षा है कि वे गंगा और घाटों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से समझेंगे. उन्होंने कहा कि यदि गंगा, घाट और धार्मिक स्थल उपेक्षा के शिकार होते हैं, तो इसका असर बक्सर की धार्मिक पहचान के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है.
Also Read : राजेंद्र पुल दोहरीकरण कार्य के कारण 21 सितंबर से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे लिस्ट
व्यापक निरीक्षण कर कार्ययोजना बनाने की मांग
उन्होंने मांग की कि रामरेखा घाट सहित बक्सर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का व्यापक निरीक्षण कराया जाये. इसके बाद घाटों से सिल्ट हटाने, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाये.
सौरभ तिवारी ने कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर बक्सर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत और मां गंगा की स्वच्छता के लिए आवाज उठाते रहेंगे.
Also Read : समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए