समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त (AI IMAGE)
समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से चलते हुए रेलवे बूम को तोड़ दिया. घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन रेलवे सुरक्षा बल ने उसे ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया.
Samastipur railway crossing accident: समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के संपार फाटक पर सुबह के समय एक ट्रैक्टर की ठोकर से पूरब साइड का रेलवे बूम टूट गया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर समेत गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर, वार्ड 14 निवासी रंजीत पासवान के रूप में की गई है.
Howrah Raxaul Express: हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस पार कराने के दौरान हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस को पार कराने के लिए गेटमैन शैलजानंद कुमार द्वारा फाटक बंद किया जा रहा था. इसी दौरान पश्चिम दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने लापरवाही से आगे बढ़ते हुए फाटक के बूम में जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बूम टूट गया. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.
स्लाइडिंग बूम के सहारे शुरू किया गया ट्रेनों का परिचालन
बूम टूटने के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्लाइडिंग बूम के सहारे ट्रेनों का परिचालन सुचारू कराया गया. आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें... शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए