राजेंद्र पुल दोहरीकरण कार्य के कारण 21 सितंबर से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे लिस्ट
मोकामा में राजेंद्र पुल पर बन रहे नए रेल पुल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम अंतिम चरण में है. इस तकनीकी कार्य के कारण 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का मार्ग बदला जाएगा.
Rail bridge: उत्तर और दक्षिण बिहार को रेल नेटवर्क से मजबूत करने के उद्देश्य से मोकामा स्थित राजेंद्र पुल पर बन रहे नए रेल पुल की दोहरी लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत राजेंद्र पुल, हथिदह अपर, टाल, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर मेन लाइन से इंटरकनेक्शन का काम शुरू किया जा रहा है. इस तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-नन इंटरलॉकिंग और नन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु व्यापक स्तर पर ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.
Indian Railway: प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
इस तकनीकी कार्य के कारण रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही पूरी तरह रद्द कर दिया है:
- 13031 – हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
- 13032 – जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
- 15527 – जयनगर-पटना एक्सप्रेस
- 15528 – पटना-जयनगर एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली प्रमुख ट्रेनें
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदलकर उनका संचालन किया जाएगा:
- 12435 (जयनगर–आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस): वाया समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र–दानापुर
- 13281 (डिब्रूगढ़–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस): वाया शाहपुर पटोरी–पाटलिपुत्र–पटना
- 15510 (पटना–ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस): वाया पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी
- 22234 (पटना–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस): वाया पाटलिपुत्र–हाजीपुर–शाहपुर पटोरी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए