बक्सर : तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र की बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता गंभीर
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला. इलाज के दौरान बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल. घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.
Buxar News : जिला मुख्यालय से इटाढ़ी जाने वाली सड़क पर लालगंज के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
दुकान बंद कर बाइक से गांव लौट रहे थे पिता-पुत्र
मृतक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी विकास मिश्र के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विकास के पिता शिवजी मिश्र शहर से सटे पीसी कॉलेज के समीप कपड़े की दुकान चलाते हैं. विकास भी अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था. दोनों दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे.
जैसे ही दोनों लालगंज के समीप पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बेटे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. यहां इलाज के दौरान विकास मिश्र ने दम तोड़ दिया. वहीं, शिवजी मिश्र की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. फिलहाल उनका उपचार बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.
Also Read : कैमूर में शराब की खेप पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार, तीन हिरासत में
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
ग्रामीण बलराम मिश्र ने बताया कि विकास मिश्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. तीन बहनों के बीच वह परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.
ग्रामीणों के अनुसार, विकास ने पिछले साल ही मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह पढ़ाई जारी रखने के साथ पिता के कारोबार में भी हाथ बंटाता था. हादसे में उसकी मौत से परिवार के साथ ग्रामीण भी स्तब्ध हैं.
Also Read : चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि
फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फरार पिकअप चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है.
Also Read : सेवा संकल्प यात्रा का 6 अक्टूबर को कैमूर पहुंचेगा जत्था, श्रेयसी सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए