कोईरपुरवा में हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट का दावा
पीड़ित विमल राय | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर के कोईरपुरवा में शनिवार रात एक युवक पर हमला हुआ. नशे में धुत युवकों ने हथियार दिखाकर रंगदारी मांगी और विरोध करने पर मारपीट कर ढाई लाख रुपये की चेन और हजारों की नकदी लूट ली. पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
Buxar News : शहर के कोईरपुरवा मुहल्ले में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. यह घटना दूध पोखरी कब्रिस्तान के सामने रहने वाले बिमल कुमार राय उर्फ बंटी राय के साथ होने की बात सामने आयी है. पीड़ित ने कुछ युवकों पर मारपीट करने और हथियार के बल पर लूटपाट का आरोप लगाया है. हालांकि, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी तरह की सूचना नहीं मिली है.
दरवाजे के पास खड़े थे बंटी राय
पीड़ित के अनुसार, शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने दरवाजे के समीप खड़े थे. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे. आरोप है कि सभी युवक नशे की हालत में थे. वहां पहुंचते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हथियार के बल पर रंगदारी की मांग करने लगे.
Also Read : समस्तीपुर में विश्वकर्मा पूजा जुलूस के दौरान झड़प के बाद गोलीबारी, फायरिंग में युवक घायल
विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट का आरोप
बंटी राय के अनुसार, रंगदारी देने का विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपितों ने उनकी जेब से 22 हजार रुपये और गर्दन से सोने की चेन छीन ली. पीड़ित ने चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बतायी है.
Also Read : राजेंद्र पुल दोहरीकरण कार्य के कारण 21 सितंबर से कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखे लिस्ट
सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
घटना के बाद मारपीट में जख्मी बंटी राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया. इधर, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें अब तक किसी तरह की सूचना नहीं मिली है.
Also Read : समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए