समस्तीपुर में विश्वकर्मा पूजा जुलूस के दौरान झड़प के बाद गोलीबारी, फायरिंग में युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

सरायरंजन थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झड़प के बाद गोलीबारी हुई. विवाद में एक युवक को गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी की घटना सामने आयी है. गोली लगने से एक युवक घायल हो गया. घायल की पहचान झखड़ा पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय संतोष झा के पुत्र आयुष कुमार झा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जुलूस में गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद

घायल आयुष कुमार झा के अनुसार, वह निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस में गाड़ी साइड करने को लेकर कहासुनी हो गयी. आयुष का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गयी और मोबाइल भी छीन लिया गया.

इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद लौट रहा था. आयुष के अनुसार, केएसआर कॉलेज के पास खेतों में पहले से घात लगाये 20-30 लोगों ने उन पर ईंट-पत्थर और कांच की बोतलों से अचानक हमला कर दिया.

फायरिंग में पैर के अंगूठे में लगी गोली

आयुष ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की गयी. इसी दौरान एक गोली उनके पैर के अंगूठे में लग गयी, जिससे वह घायल हो गये.

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की. घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले.

सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

देर रात सदर डीएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

फिलहाल घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में सवर्ण समाज की बैठक, आरक्षण और SC-ST एक्ट पर चर्चा; 7 अक्टूबर के विरोध-प्रदर्शन की बनी रणनीति

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन