विभूतिपुर में किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर, उर्वरक से जुड़ी समस्याओं का भी हुआ समाधान

Updated:
विज्ञापन

गोष्ठी में उपस्थित किसान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विभूतिपुर में 'आत्मा योजना' के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया गया. किसानों की उर्वरक संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: विभूतिपुर प्रखंड की भरपुरा पटपारा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के सभागार में कृषि विभाग के अंतर्गत ‘आत्मा योजना’ के ‘कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी’ के तहत किसान गोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता पंचायत के मुखिया भगवान साह ने की, जबकि संचालन पूर्व जिपा सह प्रखंड किसान सलाहकार समिति के सदस्य कृष्णदेव प्रसाद ने किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख सुनीता देवी थीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में राम नारायण सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पटेल, जिपा रीना राय और उपमुखिया राजबली राय मौजूद रहे.

प्राकृतिक खेती अपनाने का किसानों से आह्वान

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने किसान गोष्ठी के महत्व और ‘आत्मा योजना’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षक मुरारी प्रसाद सिंह एवं कृषि समन्वयक अभिजीत ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया.

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ रमाकांत रमाति ने किसानों की समस्याओं, उद्यानिक फसलों की खेती और प्राकृतिक खेती से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे.

कृषि योजनाओं की दी गयी जानकारी

बीएओ धीरज कुमार ने कृषि विभाग की ओर से संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी किसानों को दी. उन्होंने जैविक खेती के विभिन्न घटकों को भी समझाया.

गोष्ठी के दौरान किसानों ने उर्वरक से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं. अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के उपाय बताये.

कृषि कर्मी व किसान प्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर कृषि समन्वयक उमेश प्रसाद, सहायक तकनीकी प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह, विपुल भारती, किसान सलाहकार अमरीश सहनी, महावीर प्रसाद, वचनदेव शर्मा, बीस सूत्री सदस्य मनोज कुमार, रामबहादुर सिंह और पंसस इंदु देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

कार्यक्रम के अंत में उपमुखिया श्री राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

यह भी पढ़ें

विभूतिपुर में शशिकांत झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, किसान-मजदूरों के संघर्ष को किया याद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन