PM सूर्य घर योजना में बैंक शाखाओं की मनमानी? समस्तीपुर में 22 आवेदन सिविल स्कोर के आधार पर खारिज, कई मामले लंबित

Updated:
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में बैंकों की लापरवाही सामने आ रही है. कई बैंक शाखाएं आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या खारिज कर रही हैं, जिससे लाभुकों को परेशानी हो रही है. इस पर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

समस्तीपुर: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लायी जा रही है. बिहार के सभी जिलों के लिए योजना के तहत लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में कुल 21,000 लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

तीन विद्युत प्रमंडलों के लिए अलग-अलग लक्ष्य

जिले के तीन विद्युत प्रमंडलों के लिए निर्धारित लक्ष्य के तहत समस्तीपुर विद्युत प्रमंडल को 9,460, दलसिंहसराय विद्युत प्रमंडल को 6,765 तथा रोसड़ा विद्युत प्रमंडल को 4,775 लाभुकों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है.

योजना के क्रियान्वयन के क्रम में यह संज्ञान में आया है कि कुछ बैंक शाखाओं द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत लाभुकों के ऋण संबंधी आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत किया जा रहा है.

SBI ताजपुर में 22 आवेदन सिविल स्कोर के आधार पर खारिज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ताजपुर शाखा द्वारा 22 आवेदनों को सिविल स्कोर के आधार पर अस्वीकृत किए जाने की जानकारी मिली है. संबंधित निर्देशों के अनुसार केवल सिविल स्कोर के आधार पर पीएम सूर्य घर योजना के आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाना है.

इसी प्रकार केनरा बैंक की कस्बे आहार शाखा में योजना से संबंधित 22 आवेदन लंबित पाए गए हैं. इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विभूतिपुर, पटोरी एवं काशीपुर शाखाओं में भी योजना से संबंधित आवेदनों के लंबित एवं अस्वीकृत किए जाने की स्थिति सामने आयी है.

कहीं जमीन का प्रमाण-पत्र तो कहीं सब्सिडी रोकने की शिकायत

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सरायरंजन शाखा में योजना के लाभुकों से जमीन स्वामित्व प्रमाण-पत्र की मांग किए जाने का मामला सामने आया है.

वहीं ग्रामीण बैंक की खजुरी शाखा में सब्सिडी की राशि को बैंक ऋण की पूर्ण अदायगी तक होल्ड रखे जाने के संबंध में उपभोक्ता द्वारा शिकायत की गयी है. पंजाब नेशनल बैंक की नारघोगी शाखा में भी योजना से संबंधित आवेदन को लंबे समय तक लंबित रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है.

संबंधित बैंक शाखाओं पर कार्रवाई के लिए भेजा गया प्रस्ताव

लाभुकों के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत किए जाने तथा योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई नहीं किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है. संबंधित बैंक शाखाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार को भेजा गया है.

जिले में पीएम सूर्य घर योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए विद्युत विभाग एवं संबंधित बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लाभुकों के आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है.

योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को रूफटॉप सोलर से जोड़कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना तथा परिवारों को बिजली के क्षेत्र में राहत एवं लाभ उपलब्ध कराना है.

यह भी पढ़ें

दलसिंहसराय में BJP युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन