सड़क किनारे झाड़ी में गंभीर हालत में मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के बंगरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिले एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के ताजपुर-पटना मार्ग पर बवक्करपुर के समीप रविवार को सड़क किनारे झाड़ी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम की

युवक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने ताजपुर-पटना मार्ग पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया.

स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र कुमार और पूर्व उप प्रमुख नवीन सिंह की पहल पर ग्रामीणों को समझाया गया. इसके बाद जाम समाप्त कराया गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.

हत्या या सड़क दुर्घटना, स्पष्ट नहीं

युवक की मौत को लेकर स्थानीय लोगों में अलग-अलग चर्चाएं हैं. कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सड़क दुर्घटना बता रहे हैं. मृतक की एक आंख फूटी हुई थी, जिससे घटना को लेकर संदेह और बढ़ गया है.

मृतक की पहचान कोठिया पंचायत के डुमरी निवासी उमेश साह के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है.

भोज खाने गया था युवक

परिजनों के अनुसार अविनाश कुमार भोज खाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिला.

बंगरा थानाध्यक्ष पंचम कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेगा.

यह भी पढ़ें

उजियारपुर में 11 साल की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, अधेड़ हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन